जिसने देखा हार का मुंह, उसे पहनाया रुपयों का हार,
वार्ड सं. 28 में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार स्वामी को लोगों ने 51 हजार की माला पहनाई

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में इन दिनों पार्षद पद पर जीते हुए लोगों के जुलूस निकल रहे हैं, कहीं डीजे बज रहे हैं, कहीं महिला-पुरुषों का नृत्य चल रहा है, मालाओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है और मिठाइयां बांटी जा रही है। ऐसे में जो हारे हुए प्रत्याशी हैं, उनको सांत्वना देने, सम्बल प्रदान करने की भी कुछ लोग सोच रखते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें वार्ड सं. 28 में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह चौहान के सामने हार जाने के बाद वार्ड के लोगों ने एक स्नेह मिलन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हारे हुए निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार स्वामी को साफा पहनाकर स्वागत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 हजार रुपयों की माला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। मनोज कुमार स्वामी ने इस स्वागत और सम्मान के लिए सभी परिवारजनों, महिला-पुरुषों, युवा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर मांगीलाल महावर, बक्सू राम सांखला, भागीरथ स्वामी, अमरचंद सोलंकी, पुखराज सोनी, भंवरलाल शर्मा, सूरजभान सिंह, चांदमल सोलंकी, रिछपाल शर्मा, धनेश शर्मा, कमल चौधरी, छोगाराम जाट, राजकुमार पंवार, बाबूलाल स्वामी, पवन सिंह, दामोदर सोलंकी, रामस्वरूप जांगिड़, महेश वर्मा, नितेश सैनी, मोहित स्वामी, गोपी सैनी, आदित्य डागर, केतन चौधरी आदि उपस्थित रहे।



