नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 27 जुलाई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 27 जुलाई को

कुचेरा (महबूब खोखर, कलम कला संवाददाता)। श्री उम्मेद हॉस्पीटल कुचेरा में 27 जुलाई बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंखों की जांच की जाएगी। जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग एवं श्री उम्मेद हॉस्पीटल कुचेरा के द्वारा यह शिविर आयोजित किया जाएगा। डॉ. बबलू खान ने सभी ग्राम वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में आकर अपनी आंखों की जांच करवानै और नि:शुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाएं। इस शिविर में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की ही जांच की जाएगी। इस शिविर में अनेक विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
शिविर में सभी मरीजों की जांच आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा।
सर्जरी के लिए चुने गए मरीजों का ऑपरेशन शंकरा आई हॉस्पीटल जयपुर में होगा।
मोतियाबिंद वाले रोगियों को चश्मा भोजन एवं रहने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। सर्जरी के लिए चुने गए मरीजों के लिए परिवहन की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी। भर्ती के लिए मरीज अपने साथ एक जोड़ी कपड़ा और आपना आधार कार्ड अवश्य लाएं।
जो लोग हार्ट के रोगी हैं, बीपी मधुमेह और अस्थमा जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं, ऐसे रोगियों द्वारा वर्तमान में ली जाने वाली दवाईयां तथा डॉक्टर के इलाज की पर्ची साथ लाना जरूरी है इस सम्बंध में अधिक जानकारी श्री उम्मेद हॉस्पीटल पुलिस थाने के पास कुचेरा के मोबाइल नंबर 89638 71114 पर लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now