लाडनूं में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान जारी, पुलिस व प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद, भाजपा से निर्मला जांगिड़, कांग्रेस से परवीन और निर्दलीय सुमन कंवर की किस्मत का फैसला आज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान जारी, पुलिस व प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद,

भाजपा से निर्मला जांगिड़, कांग्रेस से परवीन और निर्दलीय सुमन कंवर की किस्मत का फैसला आज

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के चयनित पार्षदों द्वारा मतदान करके चेयरमैन चुनने की प्रक्रिया सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू की गई। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में मतदान की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाया गया है। नगर पालिका तक पार्षदों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुलिस व प्रशासन ने मिल कर बेरीकेट्स लगा कर और पुलिसकर्मियों का पुख्ता बंदोबस्त करके सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इस व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण ने रात को 12 बजे यहां मौके पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम ममता लहुआ के निर्देशों पर की गई चुनाव सम्बंधी पुख्ता व्यवस्थाओं में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, लाडनूं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा एवं उपनिरीक्षक फ़रमान खान देर रात तक व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं।

तीन उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

लाडनूं में नगर पालिका के कुल 45 वार्डों से जीते हुए पार्षद अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा की निर्मला देवी जांगिड़, कांग्रेस की परवीन बानो और निर्दलीय सुमन कंवर शामिल हैं। मतदान का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। उसके बाद मतगणना होकर निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष के चुनाव के परिणाम की घोषणा से ही स्पष्ट हो पाएगा कि अगले पांच साल तक नगर पालिका के प्रशासन का नेतृत्व किसके द्वारा किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया जारी है और नवनिर्वाचित पार्षद गण मतदान के लिए आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक मतदान होना है। अगले दिन मंगलवार 22 सितम्बर को नहीं नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now