पुलिस की त्वरित कार्यवाही- नागौर में सरेआम गोलियों से भून कर हत्या किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,  900 सीसी टीवी कैमरे खंगाले, 450 किमी मार्ग को ट्रेस किया, 1 लाख मोबाईल नम्बरों को किया विश्लेषण, 50 स्पोट किए चिह्नित, 10 टीमों के 100 पुलिसकर्मियों ने की मेहनत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस की त्वरित कार्यवाही-

नागौर में सरेआम गोलियों से भून कर हत्या किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 

900 सीसी टीवी कैमरे खंगाले, 450 किमी मार्ग को ट्रेस किया, 1 लाख मोबाईल नम्बरों को किया विश्लेषण, 50 स्पोट किए चिह्नित, 10 टीमों के 100 पुलिसकर्मियों ने की मेहनत

नागौर। नागौर में जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस महमकमों के बिलकुल समीप ही और अदालत के बाहर दिन दहाड़े कोर्ट में पेशी पर आए एक व्यक्ति को गोलियों से भून देने की वारदात ने सबको हिला कर रख दिया था, लेकिन नागौर पुलिस ने त्वरित गति से जुट कर इस वारदात का शीघ्र ही खुलासा कर दिया है। यह हरियाणा में किए गए डबल मर्डर का बदला लिया गया था। 13 वर्ष पूर्व हिसार में यह डबल मर्डर हुआ था। वर्ष 2015 में दीप्ति गैंग के सहयोगी संदीप गोदारा की हत्या संदीप सेठी गैंग द्वारा कर दी गई थी, जिसका सुनियोजित ढंग से वापस बदला लेते हुए हरियाणा से नागौर आकर सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य प्लानर समेत तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। SP राममूर्ति जोशी ने बताया कि नागौर पुलिस ने पंजाब के अजीतनगर के रहने वाले सुनिल शर्मा, हरियाणा के हिसार निवासी संदीप लांबा और फतेहाबाद हरियाणा निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है
आरोपियों को पकड़ना रोमांचित करने वाला काम रहा 
हरियाणा की गैंगों में वर्चस्व हासिल करने हेतु शॉर्प शूटरों द्वारा नागौर में की गई इस हत्या के सनसनीखेज प्रकरण का नागौर पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है। इसमें मुख्य अभियुक्त सहित कुल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने इसके लिए लगभग 900 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 450 किमी नागौर नोखा-हिसार तक का रूट ट्रेस किया। पुलिस ने 50 से अधिक स्पॉट चिन्हित कर बीटीएस तथा एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। साथ ही हरियाणा की आधा दर्जन आपराधिक गैंगों की कुण्डली खंगाली। 10 विशेष टीमों के तहत 100 से अधिक पुलिस कर्मियों द्वारा 24 घंटों सातों दिन लगातार मेहनत करके इस वारदात में आरोपियों को दबोचा गया है। ज्ञातव्य रहे कि आरोपियों ने गत 19 सितम्बर को सुनियोजित तरीके से हरियाणा के सुपारी किलर संदीप सेठी को नागौर में न्यायालय परिसर के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस खुलासे में नागौर पुलिस टीम द्वारा की गई शानदार कार्यवाही सामने आई है।

पहले भी कर चुके थे हत्या की प्लानिंग, ऐप से की रेकी
पुलिस ने बताया कि साल 2015-16 से सेठी की हत्या के लिए रेकी करने लगे। इसके लिए दिल्ली, भीलवाड़ा, हिसार, झुंझुनूं, गुड़गांव और जोधपुर कोर्ट सहित अन्य जगहों पर संदीप की पेशी के दौरान रेकी की गई। पुलिस कस्टडी होने के चलते हत्या करने में नाकाम रहे। आरोपियों ने संदीप की रेकी करने के लिए ई-कोर्ट ऐप डाउनलोड कर रखा था। वे यहां से रेकी कर रहे थे कि संदीप की कहां और कब पेशी होनी है। ऐसे में हर पेशी पर उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वह बचता गया। इस मामले में सुनिल उर्फ पंडित भूना हरियाणा , संदीप लांबा हिसार हरियाणा , जितेन्द्र कुमार भूना हरियाणा को गिरफ्तार किया है।  इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड सुनिल उर्फ पंडित है, जिसमें पूरे घटनाक्रम की पहले प्लानिंग बनाई थी। पुलिस ने बताया कि एसआईटी टीम द्वारा विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन और हत्यारों के शोर से शूटर, संसाधन और अन्य सहायता उपलब्ध करवाने वालों और मर्डर की योजना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से एसआईटी टीम विस्तृत जानकारी ले रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार सोर्स और शूटर्स संसाधन सहित अन्य के बारे में जो उपलब्ध करवा रहे थे, उनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। मर्डर में शामिल अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ जारी है।

इस प्रकार से बना हत्या का षड्यंत्र
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया, साल 2009 में हिसार में संदीप शेट्टी गैंग ने संजय कौशिक और उसके एक साथी की हत्या की थी। कौशिक की हत्या के बाद उसके साले सुनील उर्फ पंडित ने यह प्रण लिया था कि वो शेट्टी को मारकर बदला लेगा। कौशिक उसका बहनोई था। इसके बदले में दीप्ति गैंग ने शेट्टी के दोस्त किशोर जाट की हत्या कर दी। इसका बदला लेने के लिए साल 2015 में शेट्टी ने दिप्ति यादव के दोस्त संदीप गोदारा की हत्या कर दी। इन घटनाओं के चलते सुनील और दीप्ति के बीच दोस्ती हो गई। दोनों कई साल से शेट्टी को मारने का प्रयास कर रहे थे। कॉलेज के समय से ही शेट्टी और दिप्ती के बीच दुश्मनी थी। सुनील पर अपने बहनोई की हत्या का बदला लेने का जूनून सवार था। मामले में सुनील के अलावा बाइक उपलब्ध कराने वाले संदीप लांबा और जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया, लॉकडाउन के दौरान शेट्टी की हत्या की कोशिश तेज हो गई थी। पिछले कई महीने से लगातार रेकी चल रही थी। सुनील और उसके साथी जेल में ही शेट्टी की हत्या करने की कोशिश कर रहे थे। नागौर और झुंझुनू में शेट्टी की पेशी के दौरान भी हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन, तब वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस के चलते आरोपियों ने कई बार कदम पीछे खींच लिए थे। शेट्टी के हार्डकोर अपराधी होने के चलते उसे कड़ी सुरक्षा के बीच ही कोर्ट में पेशी पर लाया जाता था। नागौर और झुंझुनू दोनों ही जगह पर गैंग ने कई बार प्रयास किए। लेकिन, हर बार पुलिस की मौजूदगी के चलते यह गैंग कामयाब नहीं हो पाई।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now