आसोप में सांखला वंश की कुलदेवी जाखण माता के मंदिर का पुनर्निर्माण शीघ्र, समस्त तैयारियां पूर्ण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसोप में सांखला वंश की कुलदेवी जाखण माता के मंदिर का पुनर्निर्माण शीघ्र, समस्त तैयारियां पूर्ण

लाडनूं। देश-विदेश में बसे समग्र सांखला वंश की कुलदेवी जाखण माता के धाम आसोप स्थित माता के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण का कार्य अब चंद दिनों में प्रारम्भ होने जा रहा है। जाखण माता मंदिर निर्माण समिति की विगत बैठक 16 नवम्बर को लिए गए निर्णयों और ठेकेदार से हुए कंट्राक्ट के अनुरूप नक्शा और मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा चुका है और अब उसी के अनुरूप मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कुलदेवी जाखण माता सांखला गौत्र माली-सैनी सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) के मंत्री जगदीश यायावर सांखला ने बताया कि संस्थान के अधीन गठित सर्वाधिकार सम्पन्न जाखण माता मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक में बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए ठेकेदार को ठेका व अग्रिम राशि का भुगतान करके फाइनल किया जा चुका है। ठेकेदार को पूरी शर्तों के साथ 23 लाख 25 हजार मे लेबर ठेका दिया गया है। समस्त निर्माण सामग्री मंदिर कमेटी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। ठेकेदार ने प्रस्तावित मंदिर के लिए थ्री-डी प्रिंट और नक्शा वार्ता के मुताबिक प्रस्तुत कर दिया है। मंदिर निर्माण के दौरान इस प्राचीन मंदिर में प्रतिष्ठित कुलदेवी माता जी की मूर्ति सहित सभी मूर्तियों को मंदिर के सामने स्थित मंदिर के स्वामित्व की खाली जगह पर एक कक्ष बनवा कर पूजा व पूर्ण विधि-विधान से मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक शिफ्ट किया जायेगा। इस शिफ्टिंग के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर निर्माण का कार्य एक साल के भीतर यानि अगली आसोज के शारदीय नवरात्रि से पहले 2024 में पूरा करवाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी आजीवन सदस्यों और सहयोगियों से चंदा एकत्रीकरण पर ज्यादा जोर देने का आह्वान किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

शहर चुनें

Follow Us Now