जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को ही अवसर मिलेगा- प्रभारी रामेश्वर गुर्जर, सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन को लेकर चल रहा है भाजपा का वार्डवार जनसंपर्क अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को ही अवसर मिलेगा- प्रभारी रामेश्वर गुर्जर,

सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन को लेकर चल रहा है भाजपा का वार्डवार जनसंपर्क अभियान

लाड़नूं (kalamkala.in)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देते हुए वार्डवार जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से लाडनूं शहर के सभी वार्डों में सर्वसम्मति से सबसे योग्य एवं जीतने वाले प्रत्याशी के चयन को लेकर पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रभारियों के अलग-अलग दल बनाए जाकर विभिन्न वार्डों में पहुंच कर वहां के भाजपा पदाधिकारियों, मतदाताओं से सम्पर्क कर सभी टिकटार्थियों की छवि, कार्य, तुलनात्मक अध्ययन और भाजपा की मजबूती का आकलन किया जा रहा है। शनिवार को शहर के करीब 30 वार्डों में स्थिति को जांचा-परखा गया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार ठान रखा है कि लाडनूं नगर पालिका में भाजपा का ही बोर्ड बनाया जाएगा तथा चैयरमेन का पद पर भाजपा की ही प्रत्याशी आसीन हो। गली-गली में पहुंच कर किए जा रहे इस सम्पर्क के तहत जहां काफी मतदाता एकत्र हो जाते हैं, वहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें भाजपा को विजयी बनाने की अपील भी की जा रही। अनेक वार्डों में तो इस दौरान स्वत: ही लघु बैठकें भी आयोजित हो जाती है।

अचानक हुई सभी वार्डों के बीच प्रभारियों की धमक

े इस सम्पर्क व सर्वेक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी वार्डों में यह प्रभारियों का दल अचानक ही पहुंचा और वार्ड वासियों की बैठकें ले ली। इस दरमियान वार्ड सं. 24 में निवर्तमान पार्षद व दावेदार सुमित्रा आर्य के समर्थन में विनोद चौहान, विकास चौहान, ताराचंद सांखला, श्यामसुंदर पंवार, गुलाबचंद चौहान, बच्छराज जांगिड़, पूनमचंद जांगिड़, युसुफ बोपारी, रफीक बिसायती, इलियास बड़गूजर, शहाबुद्दीन मणिहार, टीकमचंद गिवारिया, जगदीश यायावर आदि उपस्थित रहे। यहां सभी ने एक राय से सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की भावना अभिव्यक्त की। इसी प्रकार वार्ड 26 में रामोतार टाक के साथ भंवरलाल महावर, मुरली मनोहर टाक, जगदीश प्रसाद टाक, ललित वगैरह मौजूद रहे और समर्थन किया। वार्ड 27, 29, 30 आदि कुछ अन्य वार्डों में भी मौहल्ले वासियों के बीच पहुंच कर प्रभारियों के दल ने सारी जानकारी एकत्रित की।

सबकी सहमति से होगा मजबूत, योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी का चयन

नगर निकाय चुनाव प्रभारी रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य संगठन की भावना के अनुरूप सबकी सहमति से मजबूत, योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी का चयन करना है। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत और जनता के आशीर्वाद से लाडनूं नगर पालिका में भाजपा का बहुमत सुनिश्चित कर भाजपा का चेयरमैन बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। सहप्रभारी विशाल पार्थ ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। वार्ड प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक संपर्क अभियान को मजबूत किया जा रहा है। घर-घर संपर्क के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को समझकर संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है। इस सम्पर्क कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी रामेश्वर गुर्जर, सहप्रभारी विशाल पार्थ, भवानी सिंह लक्ष्मणगढ़, कमल चौधरी, सुरेश चौधरी, सुरेश सोनी आदि एवं अन्य वार्ड प्रभारियों द्वारा वार्डवार गली-गली और घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now