*जसवंतगढ़ की हर्षिता गर्वा बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची* *बैडमिंटन में अनेक उपलब्धियों से किया जसवंतगढ़ का नाम उज्ज्वल*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जसवंतगढ़ की हर्षिता गर्वा बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची*

*बैडमिंटन में अनेक उपलब्धियों से किया जसवंतगढ़ का नाम उज्ज्वल*

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती जसवंतगढ़ ग्राम की हर्षिता गर्वा पुत्री ओम शंकर गर्वा (उप प्राचार्य केशरदेवी राजकीय बालिका विद्यालय लाडनूं) ने चैन्नई में बीएआई (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित ‘योनेक्स सनराइज’ 36वीं सब जूनियर बैडमिंटन चेम्पियनशिप 2024 में भाग लेकर आरबीआई (राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन) की टीम से हर्षिता गर्वा व दनिका करेल की अंडर 15 गर्ल्स डबल की जोड़ी ने पहली बार खेलते हुए सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश की टीम को हराकर प्री क्वाटर फाइनल तक का सफर तय किया है।
हर्षिता गर्वा के कोच मानक चंद पूनियां के अनुसार हर्षिता गर्वा ने एक ही सत्र में बैडमिंटन की चार उपलब्धियां प्राप्त की है। इसने विद्या भारती से खेलते हुए बैडमिंटन का नेशनल गोल्ड मैडल जीता। राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन (आरबीआई) के राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में सिल्वर मैडल जीता। इनके अलावा उसका बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) द्वारा आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में सलेक्शन हुआ है तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) में होने वाले नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 में भी चयनित की गई है। हर्षिता गर्वा अभी कक्षा 10 में प्यारी देवी हनुमान बगस तापड़िया आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतगढ़ में अध्ययनरत है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now