*लाडनूं के रियाज चायनाण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत, पार्षद इदरीश खां सहित 5 को जिला सहसंयोजक बनाया*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रियाज चायनाण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत, पार्षद इदरीश खां सहित 5 को जिला सहसंयोजक बनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शब्बीर खां कुड़ली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा अल्पंसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती के निर्देशानुसार भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नागौर देहात में मोर्चा के जिला संयोजक और जिला सह संयोजकों की घोषणा करते हुए उन्हें पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का जिम्मा सौंपा है। इन नियुक्तियों के तहत लाडनूं के रियाज मोहम्मद चायनाण को भाजपा सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। रियाज मोहम्मद चायनाण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व में जिला उपाध्यक्ष रह चुके। उनकी नियुक्ति भाजपा नेता व विधानसभा प्रत्याशी रहे करणी सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इनके अलावा सदस्यता अभियान के लिए 5 जिला सह संयोजक बनाए गए हैं। इनमें लाडनूं के पार्षद इदरीश खां, मोर्चा के जिला मंत्री मो. युसूफ भकरी परबतसर, जिला उपाध्यक्ष रमजान पिडियार परबतसर, जिला मंत्री संदीप जैन कुचामनसिटी और जिला उपाध्यक्ष मो. नासिर गहलोत डीडवाना शामिल है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now