खींवसर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित, रालोपा की बुरी तरह से हार तय- पारीक, भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लाडनूं क्षेत्र के नेता भी उतरे खींवसर के प्रचार अभियान में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खींवसर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित, रालोपा की बुरी तरह से हार तय- पारीक,

भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लाडनूं क्षेत्र के नेता भी उतरे खींवसर के प्रचार अभियान में

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नागौर देहात जिला के जिला मंत्री जगदीश प्रसाद पारीक ने कहा है कि खींवसर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेंवतराम डांगा की जीत सुनिश्चित है। वे खींवसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का चुनावी दौरा करके लौटे थे। उन्होंने बताया कि समूचे ग्रामीण क्षेत्र में माहौल भाजपा के पक्ष का है और लोग डांगा के साथ है। यहां इस बार हनुमान बेनिवाल की पार्टी बुरी तरह से हारेगी। बेनिवाल हर चुनाव में खुद, भाई और पत्नी को ही उम्मीदवार बना-बना कर मैदान में उतारते हैं। इनकी पार्टी के पास कोई ऐसा सक्षम कार्यकर्ता नहीं है, जिसे टिकट दी जा सके। इस तरह ही परिवारवाद के बुरे हाल के कारण रालोद से लोगों का मोह भंग हो चुका है। इस बार उनकी बुरी हार पक्की हो चुकी है। आम जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित है, विशेषकर किसानों के हितों के लिए किए जा रहे कामों से लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं।

अनेक मंत्री व नेता जुटे हैं चुनाव-प्रचार में

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की खीवंसर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेंवतराम डांगा के समर्थन में खींवसर तथा विधानसभा क्षेत्र में गुढ़ा भगवानदास, नोसर, कुचेरा आदि अनेक गांवों में आयोजित जनसभाओं व रैलियों में लाडनूं क्षेत्र के अनेक भाजपा नेताओं ने भी शामिल होकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस उपचुनाव में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार की केबिनेट में पंचायत राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व जल संसाधन मंत्री सुरेश जी रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, रिछपाल जी मिर्धा एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने चुनाव प्रचार में शिरकत करते हुए रवंतराम डांगा को जीत दिलाने और राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने की अपील के साथ क्षेत्र के विकास के लिए यह जीत जरूरी बताई।

गांव-गांव घूम रहे नेताओं में लाडनूं क्षेत्र के लोग भी रहे शामिल

इन सभी नेताओं के साथ लाडनूं से भाजपा देहात जिला के जिला मंत्री जगदीश प्रसाद पारीक भी रहे। उनके अलावा भाजपा के नागौर शहर जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, निम्बी जोधां के मंडल अध्यक्ष नवरत्नमल खीचड़, जिला मीडिया प्रभारी बनवारीलाल शर्मा आदि भी इन नेताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के चुनावी दौरे में चुनाव प्रचार में साथ रहे और चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। ज्ञातव्य रहे कि खींवसर विधायक हनुमान बेनिवाल ने लोकसभा चुनाव लड़ कर यह सीट खाली की थी, जिससे चंद समय में ही इस क्षेत्र को उपचुनाव का सामना करना पड़ा है। उपचुनाव में बेनिवाल ने किसी अन्य के बजाय अपनी पत्नी को ही टिकट देकर मैदान में उतारा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

लाडनूं के शहरिया बास में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में दबोच कर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी चोर की स्पष्ट तस्वीर, शहरिया बास का ही रहने वाला है मुलजिम, इसके साथियों और चोरी का माल बरामद करने के लिए चल रही है तफ्तीश

शहर चुनें

Follow Us Now