सदस्यता अभियान में जुट कर विशाल टोली बनाकर कार्यकर्ता करें भाजपा को मजबूत- प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कसूम्बी के बागड़ा निवास में किया गया भावभीना स्वागत,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सदस्यता अभियान में जुट कर विशाल टोली बनाकर कार्यकर्ता करें भाजपा को मजबूत- प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कसूम्बी के बागड़ा निवास में किया गया भावभीना स्वागत,

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार रात्रि में कसूम्बी ग्राम में भाजपा नेता एवं पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा के निवास पर आए। कसूम्बी में उनका बागड़ा परिवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भावभीना स्वागत-सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष के साथ आए भाजपा नेता डॉ. महेंद्र कुमावत का भी सभी ने स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद बागड़ा, परमवीर बागड़ा, विनोद बागड़ा, हरीश बागड़ा, गजानंद बागड़ा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का वैदिक ऋचाएं लिखित दुप्पटा व साफा पहना कर स्वागत-सत्कार किया। मदन राठौड़ जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के सिलसिले में जयपुर से सड़क मार्ग से होकर वाया सीकर, कसूम्बी होकर जोधपुर जा रहे थे। कसूम्बी में उन्होंने बागड़ा निवास पर रुक कर कार्यकर्ताओं से मिले। उनका रात्रि भोजन का कार्यक्रम भी बागड़ा निवास पर ही रहा।

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए दिए निर्देश

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी उपस्थित कार्यकताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के युवा आनंद बागड़ा, अनिल पिलानिया और अन्य सभी कार्यकर्ताओ से चर्चा की और अधिकतम सदस्यों का रिकॉर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने इस बारे में उन्हें आवश्यक जानकारी भी दी और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती, लगन और मेहनत से सदस्यों की विशाल टोली के साथ भाजपा को सम्बल प्रदान करने को कहा।

समस्याओं से कराया अवगत, समाधान का भरोसा दिया

इसके साथ ही आनंद बागड़ा ने ग्राम कसूम्बी व लाडनूं की प्रमुख समस्याओं से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करवाते हुए उनके समाधान के लिए मांग रखी। बागड़ा ने उन्हें अपने गांव कसूम्बी के ग्रामीणों की ओर से इस क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गांव कसूम्बी से सुजानगढ़ सड़क को बनवाने व गांव की आबादी देखते हुए वहां पीएचसी खुलवाने की मांग रखी। सभी मांगों को सुन विचार कर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी इन मांगों को पूरा करवाया जाएगा।

इन सबकी भी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला मंत्री जगदीश पारीक, भाजपा के युवा नेता अनिल पिलानिया, सूरज शर्मा, विजयपाल सिंह कसूम्बी, जसू पारीक ,श्रीकांत चोटिया, ओम बिरडा, दिनेश बिरड़ा, रामनिवास गर्ग, भेराराम पिलानिया, अनूप पुजारी, श्याम पांडिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now