नोट छापने वाले 6 जने गिरफ्तार, 2.24 करोड़ के नकली नोट बरामद, हवाला के माध्यम से खपाए जा रहे नकली नोट 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीकानेर में छाप रहे थे 2000 और 500 के नकली नोट

गैंग का मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा की टीम का प्रसार अंतर्राज्यीय 

बीकानेर। पुलिस ने बीकानेर में करोड़ों रुपए के 2000 व 500 रुपए के नकली नोट छापने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रविकान्त जाखड़, नरेन्द्र शर्मा, मालचन्द शर्मा, पूनमचन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा और चम्पालाल शर्मा है। पुलिस ने आरोपियों के पास ने 2.24 करोड़ रुपए बरामद किए है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एन्कलेव कॉलोनी के एक मकान में नकली नोट छापने का काम होता है और आरोपी करोड़ों रुपए गाड़ियों में भरकर कोलकाता ले जाने वाले है। इसके साथ ही यह भी सूचना मिली थी कि लूणकरणसर में भी कुछ आरोपी जाली नोटों का अवैध धंधा करते हैं। सभी शहरों दिल्ली, कोलकता, मुम्बई, पुणे, चैन्नई, बैंगलोर, पटना, गुहावटी, शिलोंग, लुधियाना, चण्डीगढ़, सूरत, अहमदाबाद, वृन्दावन, बनारस, गाजियाबाद आदि में ये नकली नोट हवाला के माध्यम से खपाए गए।

देशभर में पहुंचे नकली नोट

आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचा व जाली नोट बरामद किए। उन्होंने बताया कि जाली नोट छापकर इन नोटों को हवाला के जरिये सप्लाई करने वाली गैंग का मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा है। इसकी टीम द्वारा लगभग भारत के सभी शहरों में दिल्ली, कोलकता, मुम्बई, पुणे, चैन्नई, बैंगलोर, पटना, गुहावटी, शिलोंग, लुधियाना, चण्डीगढ़, सूरत, अहमदाबाद, वृन्दावन, बनारस, गाजियाबाद आदि शहरों में निरन्तर नकली नोट हवाला कारोबारियों के माध्यम से खपाए गए हैं। इन शहरों में कितने रुपए पहुंचे, इसका हिसाब अब तक नहीं मिल पाया है।

डेढ़ महीने से लगे थे इनके पीछे 

इस कार्रवाई को अंजाम बीछवाल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, नोखा, लूणकरणसर थाना पुलिस ने दिया है। आईजी ने बताया कि बीकानेर में जाली नोट छापने की प्राथमिक सूचनाएं डेढ़ माह पहले प्राप्त हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से लूणकरनसर के दो सिपाहियों को ग्राम पंचायतों की मीटिंग के दौरान सूचना मिल रही थी कि नकली नोट छापने का काम हाे रहा है। इसकी पूरी छानबीन की गई। सूचना सही निकली। आरोपियों की गतिविधियों की निरंतर जानकारी प्राप्त करने के बाद सभी को अवैध कार्य करते हुए मौके से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को पता चला कि दीपक मोची निवासी लूणकरणसर, गजेन्द्रप्रसाद भाम्भू राजपुरोहित निवासी किसनासर, भीखसिंह व कुछ अन्य लड़के भी इस धन्धे में लगे हुए हैं। IG ओम प्रकाश पासवान ने कहा- शनिवार शाम जयनारायण व्यास थाने से महज 2KM दूर वृंदावन एन्क्लेव में छापेमारी की गई। मकान नंबर 670 में पुलिस पहुंची तो होश उड़ गए। वहां नोट छापने की मशीन (प्रिंटर) लगी थी।

वहां से रविकांत जाखड़ (24), नरेंद्र शर्मा उर्फ विक्की (27) और मालचंद शर्मा (29) को गिरफ्तार किया गया। मकान में रखे 2 करोड़ 74 लाख रुपए भी पुलिस ने जब्त कर लिए। पुलिस कार्रवाई से पहले चंपालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत (31), पूनमचंद शर्मा (26) और राकेश सारस्वत (22) फरार हो गए। रात करीब नौ बजे नोखा के पास से इनको गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी बीकानरे और आसपास के ही रहने वाले हैं।

पहले भी नकली नोटों में लिप्त रहे आरोपी

आईजी ने बताया कि गैंग के मुखिया चम्पालाल शर्मा उर्फ नवीन के खिलाफ पूर्व में भी नोटबन्दी के समय हवाला के 5 करोड़ 10 लाख रुपए बरामद होने पर पुलिस थाना बीछवाल में मुकदमा दर्ज है व एक मुकदमा इम्फाल में नकली मुद्रा का दर्ज है। नोटबंदी के दौरान इसी नवीन से पांच करोड़ दस लाख रुपए बरामद हुए थे। मामला बीछवाल थाने (बीकानेर) में दर्ज है। चंपालाल के भाई विशाल की मंडी में आढ़त की दुकान है।
विक्की उर्फ नरेंद्र शर्मा के खिलाफ 2019 में पालनपुर पश्चिम गुजरात में मामला दर्ज है। तब उसने 43 लाख रुपए के नकली नोट छापे थे। वो इस मामले में गुजरात जेल में रह चुका है और 27 जुलाई को ही उसकी पेशी होने वाली है।
हरियाणा पुलिस भी सक्रिय
नकली नोट लेकर हवाला व्यापारियों को देने का काम दीपक रैगर के माध्यम से होता था। शनिवार को चंपालाल शर्मा की गैंग का एक सदस्य दिल्ली में नोट सप्लाई करने के लिए होटल में रुका हुआ था। कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। बीकानेर IG ने हरियाणा के करनाल IG को सूचना दी है। कहा जा रहा है कि दीपक रैगर को करनाल पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बीकानेर पुलिस यहां लाएगी। पुलिस की टीमें हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर नोटों की जिन-जिन लोगों को सप्लाई की गई, उनकी धरपकड़ कर रही है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव और एएसपी सिटी अमित कुमार बुड़ानिया के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now