अवैध खनन के विरुद्ध चार विभागों और उपखंड प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 1.27 लाख की वसूली और दो डम्पर जब्त, लाडनूं के लोढ़सर, तंवरा, दुजार, निम्बी जोधां व जसवन्तगढ़ क्षेत्रों में की गई अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण को लेकर कार्रवाई 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध खनन के विरुद्ध चार विभागों और उपखंड प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 1.27 लाख की वसूली और दो डम्पर जब्त,

लाडनूं के लोढ़सर, तंवरा, दुजार, निम्बी जोधां व जसवन्तगढ़ क्षेत्रों में की गई अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण को लेकर कार्रवाई 

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिला खान विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लाडनूं उपखंड प्रशासन के साथ तहसील के विभिन्न क्षेत्रों लोढ़सर, तंवरा, दुजार, निम्बी जोधां व जसवन्तगढ़ आदि में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्ध आकस्मिक जांच की गई। इस चैंकिग के दौरान इस संयुक्त टीम द्वारा 10 चालान काट कर 1 लाख 27 हजार 300 रुपयों का जुर्माना वसूला गया तथा दो डम्परों को जब्त किया गया।
इस संयुक्त टीम द्वारा इस दौरान कसुम्बी-तंवरा सड़क मार्ग पर दो डम्परों- डम्पर नम्बर RI 44 GA 477 एवं डम्पर चैसिस नम्बर MAT 567001 R 3 K 27286 को खनिज मेसेनरी स्टोन (चुनावी पत्थर) का अवैध निर्गमन करते पाये जाने पर उन्हें जब्त किया गया। ये दोनों डम्पर पुलिस थाना जसवन्तगढ़ को सुपुर्द किए गए और इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी पुलिस थाना जसवन्तगढ़ में ही दर्ज कराई गई है। इन प्रकरणों में परिवहन विभाग द्वारा भी नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान उपखण्ड अधिकारी मिथिलेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक विक्की नागपाल, खनि. अभियंता नागौर जयप्रकाश गोदारा, परिवहन निरीक्षक कर्णा राम, तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार पांडेय एवं थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now