लाडनूं की पूजा करेगी दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कालबेलिया नृत्य का प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट है पूजा इनाणियां

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में संचालित 13राज बटालियन एनसीसी की कैडेट् पूजा इनाणियां का चयन दिल्ली में आयोज्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया है। जयपुर स्थित एनसीसी एन्क्लेव में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत प्री आईडीसी कैंप में प्रदेश के 4 ग्रुपों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर व कोटा के कुल 68 कैडेट्स ने भाग लिया था। डिस्ट्रिक्ट प्रजेंटेशन के लिए आए 36 कैडेट्स का सीध सलेक्शन किया गया। इनमें जोधपुर ग्रुप से पूजा इनाणियां सहित 3 कैडेट्स का चयन किया गया है। कालबेलिया डांस के लिए आए 32 कैडेट्स में से कुल 10 का सलेक्शन एक भारत श्रेष्ठ भारत आईडीसी दिल्ली के लिए हुआ है। जैविभा विश्वविद्यालय की कैडेट पूजा इनाणियां का चयन कालबेलिया नृत्य के लिए हुआ है। इनमें 8 लड़कियां और 2 लड़के सहित कुल 10 कैडेट्स होंगे।

यह कालबेलिया नृत्य आगामी 15 अगस्त को दिल्ली में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दल को जयपुर के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा. आयुषी शर्मा ने इन सभी कैडेट्स को बधाई दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में महेश नवमी पर्व पर महा रुद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन, महा आरती एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन, वरिष्ठ महिला-पुरुषों का स्वागत-सत्कार, विद्यार्थियों का प्रोत्साहन और समाज को नई ऊंचाई देने का प्रण

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now