लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन,

भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर भर में पानी की भारी किल्लत और न्यूनतम 10 दिनों के अंतराल से पानी की आपूर्ति के कारण लोगों में फैले रोष को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मंगलवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। एईएन अजय सिंह ने उन्हें पानी की आवक की समस्या की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने आम लोगों के ध्यानार्थ एक विज्ञप्ति भी जारी की थी। इस पर सुमित्रा आर्य ने उनसे हर हालत जनता की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी पानी की सप्लाई की स्थिति को सुधारने और हर तीसरे दिन सप्लाई देने की मांग उनके समक्ष रखी। इस पर उन्होंने इस पर पूरी गंभीरता से विचार करने और पीछे से पानी की आवक सुधरते ही लाडनूं की सप्लाई ठीक करने का भरोसा दिलाया।

डेढ महीने से पानी नहीं आने से उबल पड़ी औरतें

दूसरी तरफ मंगलवार को ही स्टेडियम के नजदीकी पुलिया के पास क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने इकट्ठे होकर पानी की मांग को लेकर रास्ता रोका। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इन प्रदर्शनकारी लोगों का आरोप है कि पिछले 40 दिनों से पानी नहीं आया और टैंकर खरीद-खरीद कर वे लोग परेशान हो चुके हैं। इस तरह से शहर में पेयजल संकट से परेशान लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूटने लगा है। तेली रोड़ स्टेडियम के पीछे स्थित गलियों में पिछले डेढ़ महीने से जलापूर्ति नहीं होने से त्रस्त वार्डवासियों ने रेलवे ब्रिज के नीचे हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बना ली और पेयजल समस्या का समाधान होने तक रास्ता नहीं खोलने की चेतावनी दी। हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस और जलदाय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से की वार्ता

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम ममता लहुआ ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो एसएचओ शिम्भु दयाल मीणा और चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर करीब डेढ़ घंटे बाद रास्ता खुलवाया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन से बहस बाजी करते हुए भी देखा गया।मौके पर वार्ड मेम्बर और चेयरमैन के नहीं आने से भी लोगों में रोष देखा गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

शहर चुनें

Follow Us Now