मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास,

श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

सुभाष शर्मा, पत्रकार। बीकानेर (kalamkala.in)। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को श्रीरामसर में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत 20.35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। विधायक ने बताया कि यह सड़क बाबा रामदेव जी मंदिर के चौक में रामलाल जी सांखला की चक्की से होते हुए जगदीश सोलंकी के घर तक बनाई जाएगी। सड़क की स्वीकृत लंबाई 0.20 किलोमीटर है। नगर निगम खंड बीकानेर की ओर से करवाए जाने वाले इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने से आमजन को राहत मिलेगी। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार स्थानीय निवासियों के दैनिक आवागमन को आसान बनाने के साथ क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जिससे आमजन को इनका पूरा लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम के दौरान आसूराम पंवार, चतुर्भुज सोलंकी, रावत सांखला, भंवर सांखला, सत्तू सोलंकी, माणक गहलोत, कानूराम गहलोत, मुरलीधर पंवार, ओम पंवार, मूलचन्द पंवार, चन्द्र प्रकाश गहलोत, वासुदेव पंवार, श्रवण कुमार, प्रेम गहलोत और लक्ष्मण सांखला, पार्षद दीपक व्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल खत्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

शहर चुनें

Follow Us Now