पंचायत चुनाव में मेडिकल के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति चाहने वाले कार्मिकों के लिए गठित होगा मेडिकल बोर्ड
डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद चल रही चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में मतदान दलों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्मिकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कई कार्मिकों द्वारा स्वास्थ्य या चिकित्सा कारणों का हवाला देकर चुनावी ड्यूटी से मुक्ति के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन करने के आदेश जारी किए हैं। यह मेडिकल बोर्ड चिकित्सा के आधार पर ड्यूटी से छूट चाहने वाले सभी कार्मिकों का गहन चिकित्सकीय परीक्षण करेगा और अपनी जांच को भिजवायेगा।



