राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे पहुंचे नाल एयरपोर्ट, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने की अगवानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे पहुंचे नाल एयरपोर्ट, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने की अगवानी

सुभाष शर्मा, पत्रकार। बीकानेर (kalamkala.in)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार प्रातः नाल एयरपोर्ट पहुंचे।
इस अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु नरसी राम बिश्नोई, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल बागडे यहां से राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

ऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’, इसके मूल्य संवर्धन और विपणन से पशुपालकों के लिए खुलेंगे नए अवसर- डॉ. अनिल कुमार पूनिया (निदेशक एनआरसीसी), एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

विशेष अभियान के तहत राजस्थान में नए वोटर्स के रूप में कुल 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), बूथ लेवल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा स्वीप टीमों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास

शहर चुनें

Follow Us Now