ईएलसी (ELC) प्रतिनिधि चुनाव में पूजा बिडियासर एक मत से विजयी, पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप हुआ मतदान, विद्यार्थियों में रहा उत्साह, रताऊ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ईएलसी (ELC) प्रतिनिधि चुनाव में पूजा बिडियासर एक मत से विजयी, पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप हुआ मतदान,

विद्यार्थियों में रहा उत्साह, रताऊ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुआ आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम रताऊ स्थित महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में ईएलसी (Electoral Literacy Club) के प्रतिनिधि का चुनाव पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप सम्पन्न करवाया गया। इस चुनाव में पूजा बिडियासर ने मात्र एक मत के अंतर से विजय हासिल की। चुनाव प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान, मताधिकार की महत्ता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यावहारिक ज्ञान मिला। चुनाव परिणाम ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण होता है और एक मत भी चुनाव का परिणाम बदल सकता है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान का महत्व व निर्वाचन प्रक्रिया जानी

संस्था प्रधान चैनसिंह चारण ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से इस चुनाव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस संपूर्ण प्रक्रिया में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के संदर्भ व्यक्ति गौरव शर्मा का संबलन प्राप्त हुआ। चुनाव प्रक्रिया में ईएलसी हेड टीचर श्रीराम बिडासर ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रामप्रकाश, कालूराम खाती, राजू पुरी, नरेंद्र बिडासर, नरेंद्र कपाड़िया, कैलाश, मुकेश पटिड, मनोज मंडा, सरिता स्वामी, संतोष जाखड़, महावीर रातंगवाल, घनश्याम एवं मनोज ठोलिया का सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, जिम्मेदारी एवं जागरूक नागरिकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

ऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’, इसके मूल्य संवर्धन और विपणन से पशुपालकों के लिए खुलेंगे नए अवसर- डॉ. अनिल कुमार पूनिया (निदेशक एनआरसीसी), एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

विशेष अभियान के तहत राजस्थान में नए वोटर्स के रूप में कुल 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), बूथ लेवल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा स्वीप टीमों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास

शहर चुनें

Follow Us Now