सब मिल भाजपा संगठन को मजबूत बनाएं और कमियों को दूर कर आगे बढ़ें- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, लिया पंचायती राज चुनावों में जीत का संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सब मिल भाजपा संगठन को मजबूत बनाएं और कमियों को दूर कर आगे बढ़ें- ठाकुर करणीसिंह,

लाडनूं में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, लिया पंचायती राज चुनावों में जीत का संकल्प

लाड़नूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर निम्बी जोधां रोड स्थित एक फार्म हाउस पर किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसेवा, विकास कार्यों और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।

‘विकसित लाडनूं’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें

सम्मेलन के सम्भागी कार्यकर्ताओं से भाजपा नेता करणी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। ‘विकसित लाडनूं’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी में मौजूद कमियों को दूर करते हुए आगे बढ़ने पर जोर दिया।

समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण

भाजपा नेता डॉ. नानूराम चोयल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को अहम् बताते हुए कहा कि पार्टी में लंबे समय से सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले अनेक कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन कार्यकर्ताओं की मेहनत का लाभ पार्टी को आगे भी मिलेगा। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

भाजपा नेता राजेंद्र सिंह धोलिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर सक्रियता से काम करने के लिए जोर दिया तथा कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनसंपर्क से ही संगठन मजबूत होगा। उन्होंने आगामी चुनावों में मंडल और प्रधान के चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

बेहतर चुनाव परिणाम के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें

नगर पालिका में विधि सलाहकार एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में पार्टी ने पूरी मेहनत की, लेकिन परिणाम पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे। ऐसे परिणामों से सीख लेकर आगे की रणनीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा तथा जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।

अनुसूचित जाति को संगठन से जोड़ने का निर्णय सकारात्मक

सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठतम नेता बी.एल. भाटी ने भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ने के निर्णय को सकारात्मक बताया और कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है। सम्मेलन में सरपंच गणेश चबराल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगामी पंचायतीराज चुनावों में पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मंत्री नीतेश माथुर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

ऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’, इसके मूल्य संवर्धन और विपणन से पशुपालकों के लिए खुलेंगे नए अवसर- डॉ. अनिल कुमार पूनिया (निदेशक एनआरसीसी), एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

विशेष अभियान के तहत राजस्थान में नए वोटर्स के रूप में कुल 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), बूथ लेवल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा स्वीप टीमों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास

शहर चुनें

Follow Us Now