लाडनूं के झरड़िया की ढाणी में लगी आग से दो झोंपड़ियां जली, सात लाख का अनाज, गहने, बिस्तर आदि जल कर हुए नष्ट, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, उप सरपंच ने मौके पर बनाई नुकसान की रिपोर्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के झरड़िया की ढाणी में लगी आग से दो झोंपड़ियां जली, सात लाख का अनाज, गहने, बिस्तर आदि जल कर हुए नष्ट,

पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, उप सरपंच ने मौके पर बनाई नुकसान की रिपोर्ट

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम झरड़िया में एक किसान छोगाराम जाट की ढाणी स्थित दो रहवासी झोंपड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण वे दोनों झोंपड़ियां और उनमें रखा सामान करीब 7 लाख रुपयों का जल कर नष्ट हो गया। आगजनी का मौका मुआयना भरनावां क्षेत्र के पटवारी मुकेश, चंद्राई के ग्राम विकास अधिकारी एवं चन्द्राई के उपसरपंच किसनाराम एवं अन्य मौजीज ग्रामीणों की मौजूदगी में किया।झरड़ि‌या ग्राम के छोगाराम जाट पुत्र डालूराम सारण जाति जाट अपने परिवार सहित इसी ढाणी में रहते हैं। उनकी ढाणी में लगी आग को बुझाने और आग पर नियंत्रण पाने में आसपास से पहुंचे अन्य लोग विक्रम सिंह, भींवाराम, कानाराम जैताराम, दलीप सिंह, तुलसी राम जाखड़ आदि दर्जनों लोगों ने आकर आग पर काबू किया। इस आग से पशुधन और कोई जनहानि नहीं हुई। इस ढाणी के अंदर आग से जल कर हुए नुकसान में ग्वार, बाजरी, गेहूं के अलावा सोना और खाट-बिस्तर आदि भी नष्ट हो गए। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी आदि द्वारा लगाए गए नुकसान के अनुमान के अनुसार कुल सामान 6.88 लाख का आग में नष्ट हुआ है। इसकी ताईद में मौजीज लोगों में विकास बुरड़क, तुलसीराम जाखड़, ओमाराम, कालुराम, छोगाराम, प्रियंका, विक्रमसिंह, कानाराम आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं को पुरुषों के बराबर समानता नहीं दी जाने तक महिला सशक्तिकरण का कार्य अधूरा- तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़, लाडनूं के भैया बगीची मंदिर में नवरात्रा पर सर्व समाज की 151 कन्याओं को नवदुर्गा व 64 योगिनी मान कर किया गया पूजन

लाडनूं में पुलिस व कालिका टीम ने ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ के तहत तीन मनचलों को दबोचा, शिव मंदिर के पास गरबा देखने आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कसने व छेड़ने पर तीन जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवरेज कनेक्शन का कोई चार्ज नहीं है, सब घरों में हैं कनेक्शन, लेकिन नालियों को बंद नहीं करवाएं- असलम खान कैप रुडीप, ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर रुडीप का महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now