नवदुर्गा युवा मंच की ओर से लाडनूं के दो स्थानों शीतला माता मंदिर चौक में व न्यू रविदास कॉलोनी में गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन,
शीतला माता मंदिर चौक में मिताली फुलवारिया व न्यू रविदास कॉलोनी में सीमा तुनगरिया रही प्रथम

लाडनूं (kalamkala.in)। नवदुर्गा युवा मंच की ओर से यहां दो स्थानों पर भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रा महोत्सव के तहत आयोजित ये गरबा नृत्य कार्यक्रम डाबड़ी रोड पर न्यू रविदास कॉलोनी में सोमवार को और रैगर बस्ती स्थित इसी प्रकार से रेगर बस्ती शीतला माता मंदिर चौक में भव्य गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित गरबा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कन्याओं ने परम्परागत वेशभूषा में गरबा नृत्य में भाग लिया। सभी विजेता महिलाओं व कन्याओं को पुरस्कृत किया गया।
न्यू रविदास कॉलोनी में हुआ भव्य आयोजन
डाबड़ी रोड पर स्थित न्यू रविदास कॉलोनी में सोमवार को आयोजित गरबा के सम्बन्ध में कार्यकर्ता अनिता तुनगरिया ने बताया कि दर्जनों कन्याओं व महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यहां आयोजित गरबा प्रतियोगिता के निर्णायक पन्नालाल मारोठिया, पूर्व पार्षद यशपाल आर्य, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम रेगर, संजय कुमार खटीक व हुलासचन्द जांगिड़ रहे। प्रतियोगिता में पन्नालाल-भंवरीदेवी, पूनमचन्द व रूपाराम-किस्तूरी देवी की पुण्य स्मृति में भागचन्द व समस्त बालोटिया परिवार के आर्थिक सौजन्य से विजेताओं पुरस्कार प्रदान किये गए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीमा तुनगरिया पुत्री सुरजाराम तुनगरिया रही, द्वितीय अंकिता तुनगरिया पुत्री मदनलाल तुनगरिया तथा तृतीय स्थान पर नीतू बालोटिया रही व टॉप टेन विजेताओं में प्रियंका, मनीषा, सोनू, खुशी चौहान, वर्षा मौर्य, गीतांजलि फुलवारिया, नन्दिनी फुलवारिया व निशा फुलवारिया ने स्थान प्राप्त किया। यहां महिला निर्णायक वयोवृद्ध महिला मूली देवी तुनगरिया, पूर्व पार्षद मंजू देवी रेगर, सन्तोष देवी मौर्य, गणपति देवी फुलवारिया, शारदा देवी तुनगरिया, इंद्रा देवी मुसलपुरिया, रामप्यारी देवी फुलवारिया ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजयसिंह बालोटिया, तोलाराम तुनगरिया, पांचीराम तुनगरिया, नरेन्द्र फुलवारिया, चांदमल, पवन बालोटिया, गणेशा राम जूनवाल, नेताराम, बजंरग लाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रामसिंह रेगर ने किया।
शीतला माता चौक के कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं
इसी प्रकार से रेगर बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर चौक में नवदुर्गा युवा मंच की ओर से ही आयोजित भव्य गरबा कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं एवं कन्याओ ने गरबा व डांडिया में भाग लिया। बालोटिया परिवार की ओर से इस गरबा व डांडिया महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में व्याख्याता नरेन्द्र प्रसाद स्वामी, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद गुर्जर व वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्रसिंह चौहान व सहयोगी निर्णायक व्याख्याता बीरबल फुलवारिया ने प्रथम रही तमन्ना सबलानिया, द्वितीय प्रणीता फुलवारिया एवं तृतीय स्थान पर रही योगिता जूनवाल को तथा विशेष पुरस्कार के लिए अनामिका मुसलपुरिया व पूजा सबलानिया को पुरस्कृत किया।
गरबा में प्रथम स्थान मिताली फुलवारिया ने, द्वितीय स्थान अनामिका मुसलपुरिया ने एवं तृतीय सोनू तुनगरिया ने प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से इन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विशाल तुनगरिया ने किया।इस मौके पर पार्षद महेंद्र रेगर, धीरज मौर्य, सुरेन्द्र तुनगरिया, कल्याण, विनोद तुनगरिया, राजेश मुसलपुरिया, लोकेश फुलवारिया, चन्द्रमोहन धौलपुरिया, संजय तुनगरिया, मनीष फुलवारिया, राहुल, गौतम आदि मौजूद रहे।


