भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता को मिलेगा पूरा महत्व और सभी को बराबर अवसर, पर एकजुटता जरूरी- प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला, लाडनूं में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, जिला परिषद की सभी 5 और पंचायत समिति की सभी 27 सीटों पर किया गया मंथन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता को मिलेगा पूरा महत्व और सभी को बराबर अवसर, पर एकजुटता जरूरी- प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला,

लाडनूं में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, जिला परिषद की सभी 5 और पंचायत समिति की सभी 27 सीटों पर किया गया मंथन

लाडनूं (kalamkala.in)।आगामी पंचायत समिति मंडल एवं जिला परिषद के चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा के जिला प्रभारी लादूराम तेली और रणजीत सिंह सोडाला यहां करणी निवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया गया। बैठक में जिला परिषद की सभी पांच सीटों पर आवेदन करने वाले दावेदारों और पंचायत समिति के सभी 27 वार्डों के कार्यकर्ताओं से संबंधित फीडबैक भी लिया गया।

कबड्डी की तरह टांग खिंचाई नहीं, फुटबॉल की तरह एक दूसरे को पास देकर आगे बढो

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि लाडनूं की राजनीति को कबड्डी का खेल मत बनाओ, कि सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे की टांग खींचने में लग जाएं। अब ऐसा नहीं चलने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं को फुटबॉल गेम की तरह एक-दूसरे को पास देते हुए आगे बढ़ना चाहिए। संगठन में हर कार्यकर्ता को महत्व दिया जा रहा है और सभी को अवसर मिलेगा।

सभी एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएं

प्रभारी लादूराम तेली ने अपने सम्बोधन में लाडनूं नगर पालिका चुनाव में भाजपा की हुई हार का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा में और नगर पालिका में पार्टी की हुई हार के कारणों पर आत्ममंथन किया जाना जरूरी है। उन्होंने नागौर जिले में जातिवाद और आपसी खींचतान से बचने की अपील करते हुए कहा कि तभी पार्टी मजबूत हो सकेगी और तभी भाजपा नेता करणी सिंह भी मजबूत होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

नगर पालिका में हुई हार की कमियां दूर की जाएगी

बैठक के प्रारंभ में सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। अंत में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि नगर पालिका चुनाव में मिली हार की कमियों को दूर कर आगामी मंडल एवं जिला परिषद चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री नितेश माथुर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता को मिलेगा पूरा महत्व और सभी को बराबर अवसर, पर एकजुटता जरूरी- प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला, लाडनूं में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, जिला परिषद की सभी 5 और पंचायत समिति की सभी 27 सीटों पर किया गया मंथन

क्यों भाजपा को नुक्सान पहुंचाने में लगे हैं कुछ लोग, लाडनूं का सौभाग्य है कि बीएल भाटी जैसा दिग्गज मिल रहा है पंचायत को, पर कुछ लोग उतरे विरोध के लिए, बीएल भाटी के कथित विरोध से पनपा लाडनूं के एससी वर्ग में असंतोष, एससी समाज के लोग एकजुट होकर सिखाएंगे उन लोगों को सबक

महिलाओं को पुरुषों के बराबर समानता नहीं दी जाने तक महिला सशक्तिकरण का कार्य अधूरा- तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़, लाडनूं के भैया बगीची मंदिर में नवरात्रा पर सर्व समाज की 151 कन्याओं को नवदुर्गा व 64 योगिनी मान कर किया गया पूजन

शहर चुनें

Follow Us Now