लाडनूं में डाढाली करणी माता की चांदनी चौदस की ओरण परिक्रमा आज, मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग के ओरण की सफाई में जुटे श्रद्धालुजन श्रमदान में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में डाढाली करणी माता की चांदनी चौदस की ओरण परिक्रमा आज,

मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग के ओरण की सफाई में जुटे श्रद्धालुजन श्रमदान में

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डीडवाना रोड पर लादू बाबा की बगीची के सामने स्थित श्री डाढाली करणी माता मंदिर की पिछले काफी सालों से लग रही हर ‘चौवदस की फेरी’ के 25 अक्टूबर रविवार को होने वाली ‘चाँदनी चौदस की ओरण परिक्रमा’ के आयोजन को लेकर इस ओरण के परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिए महिला भक्त श्रद्धालुजन श्रमदान अरके सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।माँ करणी मंदिर एवं फेरी मार्ग पर रविवार को काम में लगे श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है। रविवार को शाम 4:15 बजे से शुरू होने वाली इस ओरण परिक्रमा में सैंकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। डीजे के साथ धर्मध्वजा लिए श्रद्धालु माता के जयकारे और धार्मिक नारे व भजनों के साथ होने वाली इस फेरी को लेकर अभी से लोगों में श्रद्धा व उत्साह बना हुआ है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

लाडनूं के शहरिया बास में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में दबोच कर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी चोर की स्पष्ट तस्वीर, शहरिया बास का ही रहने वाला है मुलजिम, इसके साथियों और चोरी का माल बरामद करने के लिए चल रही है तफ्तीश

लाडनूं रेलवे स्टेशन के ‘अमृत भारत योजना’ से लाभान्वित करने, अंडरपास शीघ्र बनवाने, लिफ्ट का कार्य पूरा करवाने, प्लेटफार्म को एक और फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाने, ट्यूबवैल व टॉयलेट बनवाने वगैरह के लिए प्रभात वर्मा ने उठाई मांगें, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलाया गया ‘रेल जन संवाद अभियान’, मंडल के सभी स्टेशनों पर ली गई लोगों की समस्याओं और मांगों की जानकारी

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

शहर चुनें

Follow Us Now