पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान,

लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

डीडवाना (kalamkala.in)।क्षपंचायतीराज आम चुनाव-2026 (चतुर्थ चरण) के तहत शनिवार को डीडवाना-कुचामन जिले की 4 पंचायत समितियों के 104 निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद के 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि जिले में शाम 6 बजे तक कुल 6,03,313 मतदाताओं में से 4,02,384 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 66.70 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि प्रातः 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। दिन भर चले मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा, जिसमें सुबह 10 बजे तक 14.38 प्रतिशत (86,781 मत), दोपहर 1 बजे तक 37.90 प्रतिशत (2,28,643 मत), दोपहर 3 बजे तक 52.67 प्रतिशत (3,17,746 मत) और शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत (4,02,384 मत) मतदान दर्ज किया गया। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

यह रहा पंचायत समिति वार मतदान

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार चारों पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति निम्न प्रकार रही:

• लाडनूं: 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,65,070 मतदाताओं में से 1,12,688 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कि जिले में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत रहा।

• कुचामन सिटी: 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,54,513 मतदाताओं में से 1,03,974 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 67.29 प्रतिशत रहा।

• डीडवाना: 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,52,916 मतदाताओं में से 1,02,260 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया, जिससे यहां 66.87 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

• मौलासर: 23 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,30,814 मतदाताओं में से 84,022 मतदाताओं ने वोट डाले और कुल 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now