लाडनूं व चौलूखां की दो सगी बहिनों की सड़क हादसे में मौत, भाई की मौत पर पीहर जा रही थी दोनों महिलाएं, ठरड़ा के पास हाईवे पर हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं व चौलूखां की दो सगी बहिनों की सड़क हादसे में मौत, भाई की मौत पर पीहर जा रही थी दोनों महिलाएं, ठरड़ा के पास हाईवे पर हुआ हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती सुजानगढ़ के पास ठरड़ा क्षेत्र में सालासर-नागौर हाईवे पर मंगलम होटल के पास मंगलवार को अपराह्न दो कारो की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत मे दो बहिनों की मृत्यु हो गयी और एक घायल हुआ। ये मृतकाएं एक ही कार में सवार थीं और दोनों बहिनें थीं, जो लाडनूं से अपने पैतृक गांव फतेहपुर की भवाज की ढाणी जा रही थी, जहां उनके भाई की विदेश में मृत्यु होने पर उसका शव बुधवार को गांव पहुँचने वाला था। इस दौरान उस कार को सामने से आ रही अन्य कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी‌। इस टक्कर के बाद उसका कार चालक वहां से फरार हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। इस दुर्घटना में लाडनूं के शहरिया बास में रहने वाली मेहुरनिशा (46 वर्ष) पत्नी राजू खान और उसकी बहिन चौलूखां (डीडवाना) की दौलत बानो (55 वर्ष) पत्नी सलमान खान की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। साथ ही ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया तथा 108 के रामनारायण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की सहायता से वे उन महिलाओं को लेकर सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।जहां से दोनों मृतक महिलाओं के शवों को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now