लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस,
सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने
लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद पर देर रात तक चली मतगणना के बाद विजयी एवं निर्वाचित रहे उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। इनमें पूरे उपखंड क्षेत्र में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली सरपंच बनी ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ से शिवानी शर्मा पत्नी यज्ञदत्त दायमा। जिसे 2210 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई। सबसे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज कराने वाली दो ग्राम पंचायतों में छपारा से ओमप्रकाश मेघवाल मात्र 3 मतों से जीत कर सरपंच बने तथा ग्राम पंचायत तंवरा से दुर्गाराम खोखर की जीत भी सबसे कम मतों के अंतर से मात्र 3 वोटों से हुई। इनमें लगातार तीसरी बार सरपंच पद पर विजयी होने वाले आसोटा ग्राम पंचायत से हरदयाल रुलानिया एडवोकेट रहे। विजयी रहे सरपंचों के आधी रात को ही जुलूस निकाले गए, भारी भीड़ के साथ लोग खूब नाचे-कूदे और खुशियां मनाई।
इस प्रकार रहा सारा परिणाम
सरपंच पद के लिए सभी ग्राम पंचायतों से प्राप्त परिणामों के अनुसार-
@ ग्राम पंचायत सुनारी में कंचन देवी जांगिड़ 636 वोटों से विजयी रही।
@ ग्राम पंचायत धुडिला से शिवराज पंवार 90 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए।
@ मीठड़ी ग्राम पंचायत से बिरमाराम नाई 98 वोटों से जीते।
@ ग्राम पंचायत भिडासरी से कमलादेवी ने 257 वोटों से जीत हासिल की।
@ घिरदौड़ा मीठा से राजा देवी 263 वोटों से जीती।
@ सींवा ग्राम पंचायत से जगदीशराम चोयल 576 मतों से जीते।
@ सांवराद ग्राम पंचायत से सरपंच पद पर राखी शर्मा की 69 वोटों से जीत हुई।
@ ढिंगसरी ग्राम पंचायत से बेगराज चौधरी 591 वोटों से जीते।
@ गैनाणा से भंवरीदेवी ठोलिया 583 वोटों से विजयी रही।
@ रताऊ से भंवरी देवी पत्नी भंवराराम बिडियासर 654 वोटों से जीती।
@ ग्राम पंचायत सिलनवाद से भागीरथराम बेरा की जीत 958 वोटों से हुई।
@ घिरदौड़ा खारा से भवानीसिंह राठौड़ की जीत 66 वोटों से हुई।
@ ग्राम पंचायत कोयल से गजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह की जीत 173 वोटों से हुई।
@ ग्राम पंचायत रिडमलास से कमलादेवी 55 वोटों से जीती।
@ ग्राम पंचायत आसोटा से एडवोकेट हरदयाल रूलानिया लगातार तीसरी बार 162 वोटों से जीत कर सरपंच बने।
@ डाबड़ी ग्राम पंचायत से गीतादेवी 889 वोटों से जीती।
@ बाकलिया से रामेश्वरी देवी ने 999 वोटों से जीत हासिल की।
@ ग्राम पंचायत खामियाद से पिंकी कंवर ने 149 मतों से जीत प्राप्त की।
@ ग्राम पंचायत सांडास से देवाराम को 412 मतों से जीत मिली।
@ ग्राम पंचायत उदरासर से लक्ष्मणराम ने 354 मतों से जीत हासिल की।
@ मालगांव ग्राम पंचायत से पतासी देवी पत्नी बालाराम ठेकेदार ने 8 मतों से जीत प्राप्त की।
@ हुडास ग्राम पंचायत से शंकरलाल 539 मतों से जीते।
@ छपारा ग्राम पंचायत से ओमप्रकाश मेघवाल सबसे कम मात्र 3 मतों से जीत कर सरपंच बने।
@ ओडिंट से प्रेम पत्नी गणेशराम चबराल की जीत 107 मतों के अंतर से हुई।
@ धोलिया ग्राम पंचायत से मोती सिंह थालोड़ ने 73 मतों से जीत हासिल की।
@ इन्द्रपुरा ग्राम पंचायत से आशा कंवर 104 मतों से सरपंच बनी।
@ हीरावती से प्रेमदेवी मेघवाल ने 213 मतों से जीत हासिल की।
@ चन्द्राई ग्राम पंचायत से जगदीशसिंह ने 39 मतों से जीत प्राप्त की।
@ रींगण ग्राम पंचायत से प्रियंका चौधरी को 142 मतों से जीत मिली।
@ सारड़ी से लिछमा देवी 55 मतों से जीती।
@ ध्यावा से संतोष देवी को 48 मतों से जीत मिली।
@ बल्दू ग्राम पंचायत से मदनलाल ने 491 मतों से जीत प्राप्त की।
@ हुसैनपुरा ग्राम पंचायत से लालाराम 195 मतों से जीते।
@ बालसमंद से नारायण प्रसाद शर्मा को 54 मतों से जीत मिली।
@ कसुम्बी जाखला से सारस कंवर ने 262 मतों से जीत प्राप्त की।
@ कसुम्बी अलीपुर ग्रामपंचायत से हरिप्रसाद प्रजापत को 1072 मतों से जीत मिली।
@ लाछड़ी ग्राम पंचायत से लालचंद श्रवणकुमार 343 मतों से जीते।
@ लैड़ी ग्राम पंचायत से किस्तुरी देवी ने 44 मतों से जीत प्राप्त की।
@ रोडू ग्राम पंचायत से सोनू कुमारी 329 मतों से जीती।
@ मंगलपुरा ग्राम पंचायत से पुष्पादेवी प्रजापत को 30 मतों से जीत मिली।
@ ग्राम पंचायत तंवरा से दुर्गाराम खोखर की जीत सबसे कम मतों के अंतर से मात्र 3 वोटो से जीत दर्ज।
@ ग्राम पंचायत दुजार से बिदाम देवी स्वामी पत्नी रामदेव साद ने 258 वोटों से जीत हासिल की।
@ ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ से शिवानी शर्मा पत्नी यज्ञदत्त दायमा की जीत सर्वाधिक मतों के अंतर 2210 मतों से हुई।
@ ग्राम पंचायत निम्बी जोधां से विजय सिंह सिसोदिया की जीत 261 वोटों के अंतर से हुई।
‘कलम कला’ की ओर से सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



