लाडनूं के फिरवासी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 100% बोर्ड परिणाम के साथ झंडा गाड़ा, विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से खुशी छाई, मेधावी विद्यार्थियों का घर-घर जाकर किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के फिरवासी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 100% बोर्ड परिणाम के साथ झंडा गाड़ा,

विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से खुशी छाई, मेधावी विद्यार्थियों का घर-घर जाकर किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के फिरवासी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय का अच्छे प्रदर्शन के साथ शत-प्रतिशत परिणाम का हासिल किया गया है। इस उत्कृष्ट परिणाम ने पूरे क्षेत्र में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का मानदंड स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 35 विद्यार्थियों में से 24 ने प्रथम श्रेणी तथा 11 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विशेष रूप से 2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 8 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अलावा 10 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा 2 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा पूनम ने 92.17% अंक प्राप्त किए, जबकि सावित्री कुमारी ने 91.50% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। चंचल मीणा 87.00% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पवन (84.17%), सानिया (83.17%), कविता (83%), कोमल गोदारा (82.33%) एवं पूनम दानोदिया (81.67%) शामिल हैं। विद्यालय स्टाफ ने इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सराहनीय पहल करते हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर उनका सम्मान किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा, बल्कि अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन राजकीय विद्यालयों में करवाएं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान मनीष सोनी, विनोद कुमारी, अनिता, श्रवण राम, रजनीकांत, विनीता शर्मा, मधु बाजिया, कैलाशचंद मीणा, भंवर सिंह, नूनाराम, नरेन्द्र कुमार, सुमन गुर्जर, सुलोचना स्वामी, पवन कुमार, विकास कुमार व विद्यालय स्टाफ और मेधावी विद्यार्थी व अभिभावकगण शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now