नावां व खारड़िया में सुशासन सप्ताह शिविर आयोजित, 48 परिवादों में से 9 का निस्तारण तत्काल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नावां व खारड़िया में सुशासन सप्ताह शिविर आयोजित, 48 परिवादों में से 9 का निस्तारण तत्काल

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायत समिति नावां सभागार में व ग्राम खारड़िया में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के तहत शिविर व रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर में कुल 48 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें से 9 परिवादों का निस्तारण तत्काल किया गया और शेष परिवाद सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाए जाएंगे। शिविर में घुमंतू व अर्ध घुमंतू परिवारों के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए गए और 5 लोगों के जन्म प्रमाणपत्र तहसीलदार नावां द्वारा तस्दीक कर नगर पालिका नावां से जारी करवा कर मौके पर वितरण किए गए।खारड़िया ग्राम में 4 लोगों के राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण का कार्य राजस्व टीम द्वारा किया गया। शहरी क्षेत्र नावां की वार्ड नंबर 19 के क्षेत्र में कच्ची बस्ती व हरिजन मौहल्ले का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थित रहे अधिकारियों में जिला कलेक्टर पुखराज सेन के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन सिटी राकेश कुमार गुप्ता, उपखंड अधिकारी नावां जीतू कुलहरी, तहसीलदार नावां रामेश्वर लाल व सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now