Ladnun *योग से सामान्य बीमारी से कैंसर तक का इलाज संभव- डाॅ। भास्कर*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लाडनूं। स्थानीय अणुव्रत समिति के तत्वावधान मेऔ चल रहे योग शिविर में योगाचार्य डाॅ. अशोक भास्कर ने कहा है कि निरन्तर योगाभ्यास से सामान्य बीमारी से लेकर कैंसर रोग तक का उपचार संभव है। ठीक समय से नियमित प्राणायाम करने पर हृदय, फेफड़े एवं मस्तिष्क सम्बंधी समस्त रोग तो दूर होते ही हैं, साथ में मोटापा, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, श्वास रोग, माइग्रेन, रक्तचाप, किडनी के रोग सभी दूर रहते हैं। सामान्य रोगों से लेकर कैंसर तक सभी साध्य-असाध्य रोग योग करने से नहीं हो पाते हैं।
योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य ने बताया कि घृतकुमारी का नियमित सेवन करने से शुगर, गठिया, पेट के रोग तो दूर होते ही हैं, साथ ही चेहरे के मुंहासे, झाईंया भी मिटती हैं। सूर्य नमस्कार एवं यौगिक जॉगिंग का विशेष प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने उनके लाभ भी बताए। शिविर के पश्चात बादाम-मिश्री का सेवन सभी को करवाया गया। समिति के मंत्री डाॅ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने बताया कि शिविर का समापन अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन किया जायेगा। समापन पर योगाचार्य का अभिनंदन होगा तथा सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया जायेगा। शनिवार को शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता सोहनसिंह परिहार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ललित वर्मा, डाॅ. पुरूषोत्तम शर्मा, रामनिवास पटेल, सुशील पीपलवा, समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल, रेणु कोचर, पुरूषोत्तम सोनी, शांतिलाल रैगर, प्रेम बैद, निर्मला चौरडिया, कुमकुम सेन आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now