लाडनूं बार संघ चुनाव सम्पन्न: अध्यक्ष हुलासचंद बैंदा और सचिव हरीश मेहरड़ा निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बार संघ चुनाव सम्पन्न: अध्यक्ष हुलासचंद बैंदा और सचिव हरीश मेहरड़ा निर्वाचित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय बार संघ के चुनाव निर्वाचन दल के सदस्यों मुरली मनोहर जांगिड़, ईश्वर राम मेघवाल और धीरज सिंह ने दो पदों के लिए अपनी देखरेख में मतदान करवाया। यहां बार संघ के कुल 80 सदस्य हैं, जिनमें से 74 ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में एडवोकेट हुलासचंद बैंदा ने रविन्द्र सिंह मेड़तिया के सामने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद प्राप्त किया। सचिव पद पर एडवोकेट हरीश मेहरड़ा विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश पटेल थे। अन्य निर्विरोध निर्वाचित पदों में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा व पुस्तकालयाध्यक्ष हरदयाल रुलानिया को निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष का पद अभी तक रिक्त रखा गया है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का सभी वकीलों द्वारा पुष्पमालाएं पहना कर स्वागत-सम्मान किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now