लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को,

योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत विश्वभारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ ने अणुव्रत आंदोलन की विचारधारा और देशभर में संचालित अणुव्रत समितियों के विभिन्न प्रकल्पों की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। दूगड़ ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में होने वाले इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत ही 10 व 11 मार्च को जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जीवन विज्ञान, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विषयों पर मंथन होगा।

बच्चों को संस्कारित करेगा निर्माणाधीन आधुनिकतम ‘किड्स-जोन’

यह प्रेसवार्ता अणुव्रत समिति लाडनूं के तत्वावधान में जैन विश्व भारती परिसर स्थित अणुव्रत भवन में आयोजित की गई। इसमें अणुव्रत आंदोलन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी स्थानीय अणुव्रत समिति व अणुविभा के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन विश्व भारती परिसर में बच्चों के संस्कार निर्माण के उद्देश्य से एक ’किडजोन’ का निर्माण किया जा रहा है। यह किडजोन करीब एक माह में तैयार हो जाएगा। इसमें बच्चों को खेल-खेल में ही मनोवैज्ञानिक दृष्टि से प्रशिक्षित कर उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास किया जाएगा। यह किडजोन अपने आप में विशिष्ट होगा और विशाल परिसर में विविध खेल यंत्रों और उपकरणों को प्रतिष्ठापित करके बच्चों के लिए प्रयुक्त किया जाएगा।

वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी

प्रेसवार्ता में अणुव्रत विश्वभारती के योगक्षेम वर्ष के सह-संयोजक नवीन बैगानी ने आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में वर्षभर आयोजित होने वाले अणुव्रत के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। अणुव्रत समिति लाडनूं के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए स्थानीय समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा बच्चों के संस्कार निर्माण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा समाज में जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों व आमजन में नशा मुक्ति अभियान भी चलाकर नशामुक्ति के संकल्प दिलवाये जायेगें।समिति की मंत्री श्रीमती राज कोचर ने आभार व्यक्त करते हुए अणुव्रत आंदोलन के स्थापना दिवस और उससे जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।प्रेस वार्ता के दौरान विनोद बच्छावत, प्रकाशचन्द्र सुराना, श्रीमती संगीता नाहर, सपना जैन भंसाली, नवीन नाहटा, आलोक कोठारी आदि उपस्थित थे।विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुडे़ पत्रकारों ने इसमें भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now