लाडनूं के रींगण में पिकअप के पलटने से डेढ़ दर्जन लोग हुए घायल, घायलों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य महिला, पुरुष व बच्चे शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रींगण में पिकअप के पलटने से डेढ़ दर्जन लोग हुए घायल,

घायलों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य महिला, पुरुष व बच्चे शामिल

लाडनूं (kalamkala.in)। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर ध्यावा से तिलोटी गांव जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों को रींगण गांव के पास हादसे का शिकार होना पड़ा। पिकअप के अनियंत्रित होकर सालासर रोड पर रींगण तिराहे पर पलट जाने से हुए इस हादसे में पिकअप में सवार करीब 18 महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए। सभी घायल ध्यावा गांव के निवासी हैं और मेघवाल जाति के थे, जो पहरावणी रस्म में शामिल होने तिलोटी गांव जा रहे थे। सभी घायलों को एम्बुलेंस से मीठड़ी के सामुदायिक चिकित्सालय, डीडवाना के बांगड़ उप जिला चिकित्सालय एवं सीकर के कल्याण होस्पीटल भेजा गया है। मौके पर जसवंतगढ़ पुलिस थानांतर्गत मीठड़ी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now