मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय,

लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गौरव पथ पर सुभाष बोस स्कूल के सामने स्थित जोधा ग्राउंड में मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ शुक्रवार को तहसीलदार श्री अनिरुद्ध देव पांडेय और भाजपा अध्यक्ष श्री गौतमदत्त शास्त्री के कर कमलों से किया गया। उन्होंने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया। यह मेला मीडिया पार्टनर ‘कलम कला’ न्यूज पेपर एवं न्यूज पोर्टल के सहयोग से लगाया जा रहा है। कलम कला सम्पादक सुमित्रा आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय ने कहा कि ऐसे ट्रेड फेयर का आयोजन शहरवासियों के लिए काफी सहूलियत भरा और मनोरंजन आदि के लिए जरूरी था। यहां लोग अपनी जरूरत की हर तरह की वस्तुएं खरीद सकेंगे। साथ ही मनोरंजन और खाने-पीने की समस्त सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों के लिए घूमने-फिरने के लिए बेहतर स्थान साबित होगा। लोग निश्चित ही मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लाभ उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री ने आयोजन को श्रेष्ठ बताया तथा शुभकामनाएं व्यक्त की।

सभी अतिथियों का किया गया स्वागत-सम्मान

समारोह के विशिष्ट अतिथि दुर्गा सिंह जोधा, मोहन सिंह जोधा, गजेंद्र सिंह कोयल, मानवेन्द्र सिंह जोधा आदि रहे। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान उन्हें साफा पहनाकर व माल्यार्पण द्वारा बलदेव सैनी, जगदीश यायावर सुरेन्द्र सैनी, मुश्ताक़ खां कायमखानी, तेजकरण सांखला, हंसराज सांखला, भोला राम सांखला आदि ने किया। सभी अतिथियों ने प्रारंभ में फीता काटने के पश्चात् गणेश पूजा की और मेले की सभी स्टालों-दुकानों, झूलों और समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादू सिंह धूड़ीला, देवाराम पटेल, मो. बिलाल मुगल, अबू बकर बल्खी, राकेश, मांगु खां, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश यायावर ने किया। अंत में अध्यक्षता करते हुए सुमित्रा आर्य ने सबके प्रति आभार ज्ञापित किया।

मेले में प्रवेश नि:शुल्क है और सुरक्षा की व्यवस्थाएं पुख्ता हैं

उद्घाटन समारोह में जगदीश यायावर ने बताया कि इस मेगा ट्रेड फेयर में देश के विभिन्न प्रांतों की प्रमुख वस्तुओं को एक ही परिसर में खरीदा जा सकेगा। मेले में बच्चों एवं अन्य सभी के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले आदि की व्यवस्था मनोरंजन के लिए की गई है। इसी तरह महिलाओं, युवाओं, बच्चों आदि के लिए भेलपुरी, छोला-भटूरा आदि तथा विभिन्न फलों के ताजा ज्यूस आदि की सुविधा उपलब्ध है। खाने-पीने व मनोरंजन के अलावा मेले में विद्यार्थियों व युवाओं के लिए उपयोगी शिक्षा व खेल सम्बंधी स्टेशनरी, खिलौने आदि सामग्री, महिलाओं के लिए उपयोगी किचन वेयर, बरतन, क्रोकरी आदि विभिन्न वस्तुएं और जूते-चप्पल, रेडिमेड गारमेंट वस्त्र आदि विभिन्न तरह की वैरायटी की मनपसंद सामग्री उपलब्ध रहेगी। मेले में प्रवेश को पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि मेले में वाहन पार्किंग की बेहतरीन सुविधा की गई है। इसी तरह मेले में सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त किए गए हैं। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा। मेले में सुरक्षा गार्ड्स की नियुक्ति भी की गई है। मेले में ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत साफ-सफाई के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now