लाडनूं में कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़े होकर जुआ की खाईवाली करने वाले को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़े होकर जुआ की खाईवाली करने वाले को पुलिस ने दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां कब्रिस्तान क्षेत्र को सुरक्षित समझ कर आंक-दड़ा का जुआ खेलने-खिलाने वाले प्रायः यहां आकर अपना अवैध कारोबार संचालित करते हैं। लाडनूं पुलिस ने फिर कब्रिस्तान के पास खड़े होकर जुआ की खाईवाली कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुलजिम अली अकबर (35) पुत्र मोहम्मद बसीर निवासी पोस्ट आफिस के पीछे लाडनूं को जुआ राशि, अंक लिखी पर्ची और पेन के साथ मौके पर जुआ खिलाते पकड़ा है। मुलजिम के खिलाफ 13 आरपीजीओ का मुकदमा कायम किया गया है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह ने 11 फरवरी की शाम को गश्त के दौरान की, जब उन्हें बस स्टेंड के पास पहुंचने पर किसी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि इस हुलिया का एक शख्स कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़े होकर अंक लिखने का जुआ खिलवा रहा है। एएसआई पर्वत सिंह तत्काल कांस्टेबल शिवशंकर व जितेन्द्र के साथ बताएं हुए स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना सही पाई गई। वाहन के साथ पुलिस पार्टी को वर्दी में देख कर वह शख्स चेहरा फेर कर रवाना होने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। मुलजिम अली अकबर (35) पुत्र मोहम्मद बसीर निवासी पोस्ट आफिस के पीछे लाडनूं को चैक करने पर उसके पास से अंक लिखी हुई एक पर्ची व 310 रुपए नकद जुआ राशि के मिले व एक पेन मिला। मुलजिम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पर्ची पर अंक लिख कर जुआ-सट्टा की खाईवाली करने पर उसके विरुद्ध धारा 13 आरपीजीओ के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। बाद में मुल्जिम अली अकबर ने वहीं अपना जामिन जाकिर हुसैन (39) पुत्र अब्दुल गनी तेली निवासी गली नम्बर 1 तेली रोड लाडनूं पेश किया। इस पर जमानत-मुचलका इस हिदायत के साथ स्वीकार किया गया कि जब भी उसे पुलिस व न्यायालय में तलब किया जाएगा, पेश होगा। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रेमाराम को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शिवरात्रि विशेष- लाडनूं के रोड़ू गांव में ईशर और गौर का करवाया गया शिवरात्रि पर विवाह, रमेश लोहिया के घर हुए फेरे, बारात में शामिल हुए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, कन्यादान किया नवलकिशोर डालुका व संतोष देवी ने

आर्य समाजों की चेतना सतत् बनी रहे और गतिविधियों में कोई कमी नहीं आने पाए- आचार्य जीववर्द्धन शास्त्री, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान की प्रांतीय वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित, लाडनूं आर्य समाज का किया गया जिक्र, फरवरी-मार्च के कार्यक्रमों की सफलता पर हुआ विचार