बल्दू में सुनार की दुकान के ताले तोड़ कर 20 लाख के आभूषणों पर चोरों ने किए हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बल्दू में सुनार की दुकान के ताले तोड़ कर 20 लाख के आभूषणों पर चोरों ने किए हाथ साफ

लाडनूं (kalamkala.in)। थानांतर्गत ग्राम बल्दू में एक आभूषणों की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों नै सोने-चांदी के जेवरात और शो-केश सहित करीब 20 लाख की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट दर्ज करके स्थानीय पुलिस तहकीकात कर रही है। इस चोरी की रिपोर्ट पुखराज सोनी (35) पुत्र शिवप्रसाद सोनी निवासी खोखरी (लाडनूं) ने पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनार का कार्य पुश्तैनी करता आया है। उसकी सुनार की दुकान बल्दु गांव में पुरखाराम गैणा के घर में किराये पर है। 12 दिसंबर की पहली रात्रि को करीब 1 बजे उसकी दुकान का सारा सामान ताला तोड़कर चुरा लिया गया। चुराए गए सामान में लगभग 200 ग्राम सोने के जेवरात एवं चांदी के विभिन्न आभूषण थे। साथ ही एक सामान रखने का शो-पीस भी था। इन सभी जेवरातों व सामान को चोरों ने ताला तोड़कर चुरा लिया है। रिपोर्ट में उसने चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने यह लिखित रिपोर्ट को धारा 305 (ए) एवं धारा 331 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक हरिकृष्ण को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now