सुशासन सप्ताह के तहत जिले में प्रशासन गांवों की ओर अभियान 19 दिसंबर से विशेष शिविरों का आयोजन, लाडनूं में प्रशासन गांवों की ओर शिविर आज 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुशासन सप्ताह के तहत जिले में प्रशासन गांवों की ओर अभियान 19 दिसंबर से विशेष शिविरों का आयोजन,

लाडनूं में प्रशासन गांवों की ओर शिविर आज 

डीडवाना/ लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय प्रशासन की प्रभावशीलता को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसंबर तक ‘गुड गवर्नेन्स सप्ताह, 2024’ के तहत प्रशासन गांवों की ओर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर-2024’ अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि सुशासन सप्ताह के दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीपी-ग्राम, दैनिक, ग्राम पंचायत, उपखण्ड स्तरीय व जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा रात्रि चौपाल में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण परिवादियों से वार्ता कर अनुतोष प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके तहत 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर जिले में गुड गवर्नेंस के लिए अपनाये गये नवाचार, गुड गवर्नेंस प्रेक्टिस तथा इनिसियेटिव पर चर्चा की जायेगी। इन शिविरों का मुख्य उदेश्य जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की तात्कालिक उपलब्धता को सुनिश्चित करना है।

लाडनूं में पंचायत समिति में शिविर आज

लाडनूं। इसी तरह लाडनूं में 19 दिसम्बर को ‘प्रशासन गांवों की ओर-2024’ अभियान के तहत शिविर आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर के पत्रांक 1352 दिनांक 18.12.2024 के तहत उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। यहां जन शिकायतों के निस्तारण एवं विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तत्काल प्रदायगी करने व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के नियमानुसार तत्काल समाधान करने हेतु 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक ब्लॉक लाडनूं में ‘प्रशासन गांवों की ओर-2024’ शिविर का आयोजन सभागर हॉल पंचायत समिति लाडनूं में किया जायेगा। इस शिविर में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के संबंध में परिवादियों से शिविर में भाग लेने हेतु सूचित करने के लिए एवं स्वयं व्यक्तिगत स्तर पर उपस्थित रहने के लिए समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now