दो बाईक की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच जने घायल हुए, दो को गंभीर होने से किया रैफर, खानपुर रोड पर रेलवे फाटक के पास भिड़ी दोनों मोटरसाइकिलें, वाहनों के परखच्चे उड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो बाईक की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच जने घायल हुए, दो को गंभीर होने से किया रैफर,

खानपुर रोड पर रेलवे फाटक के पास भिड़ी दोनों मोटरसाइकिलें, वाहनों के परखच्चे उड़े

अबू बकर बल्खी। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां खानपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास दो मोटरसाइकिलों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में पांच जने घायल हो गए, जिनमें से दो घायलों को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सार्थ जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गजेन्द्र सिंह राजपूत, कृष्णा नाई एवं विकास चौधरी निवासी लाडनूं तीनों साथी अपनी बाईक से सुजानगढ़ जाकर वापस लाडनूं की तरफ लौट रहे थे, इस दौरान खानपुर रेलवे फाटक के पास दूसरी बाईक पर सवार अकरम खत्री व रिहान दोनों अपने घर की तरफ जा रहे थे। सुजानगढ़ साइड से तेज गति में आ रही बाईक से भीषण टक्कर हो गई। इससे दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके जमा हो गए। घायलों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने घायलों का इलाज किया और घायल कृष्णा नाई व अकरम खत्री के गंभीर होने के कारण उनको हायर सेंटर रैफर किया है। इस दौरान अस्पताल में भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं