योग, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों किया सभी को अचंभित, जैविभा विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देश की विभिन्न संस्कृतियों को किया जीवन्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

योग, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों किया सभी को अचंभित,

जैविभा विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देश की विभिन्न संस्कृतियों को किया जीवन्त

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने मंच पर योग, नृत्य और संगीत की आकर्षक संगति बैठा कर जो प्रस्तुति दी, उसे देख कर सभी दर्शक अचंभित हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत और सराहना की गई। यह अवसर रहा जैन विश्वभारती संस्थान के 35वें स्थापना दिवस समारोह के द्वितीय सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक हिस्सा रहे, जिन्होंने सबका मन मोहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हर्षिता कोठारी समूह ने तमिल गानों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। मिताली एवं अनीषा द्वारा कृष्ण और अर्जुन का नृत्य पेश किया। तमन्ना तंवर समूह ने पंजाबी नृत्य और ऐश्वर्या सोनी द्वारा कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। एकता एवं समूह ने हरियाणवी नृत्य, प्रकृति चौधरी ने कविता, चंचल सोनी समूह ने मराठी नृत्य और लाछा चौधरी समूह द्वारा अपनी संस्कृति का परिचय देने वाली राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस तरह विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को मंच पर सजीव कर दिया।कार्यक्रमों की शुरुआत निशिता शर्मा समूह द्वारा गणेश वंदना से की गया।इस सत्र में ही विश्वविद्यालय के पवन सैन, राजेंद्र बागडी, रामनारायण गैणा, हनुमान मल चौधरी, शिव परिहार, किशन सैन, नवीन बहादुर, तिल कुमार, गजराज हरिजन एवं बेस्ट उपलब्धि के लिए रक्षिता कोठारी, तृप्ति कोठारी, अवंतिका, कुंजल जांगिड, राधा शर्मा को कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने सम्मानित किया। अंत में डॉ. अमिता जैन आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खुशी जोधा एवं प्रिया शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now