साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राजस्थानी साहित्यिक संगोष्ठी में रचनाकारों ने रखे विचार
लाडनूं। भारत सरकार के उपक्रम साहित्य अकादमी नई दिल्ली एवं सुभाष बोस उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर के साहित्यकारों ने शिरकत की। राजस्थानी साहित्य में प्रकृति चित्रण एवं पर्यावरण चेतना विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात साहित्यकार व साहित्य अकादमी के राजस्थानी परामर्श मण्डल सदस्य मधु आचार्य आशावादी ने कहा कि राजस्थानी साहित्य न केवल साहित्य है बल्कि परम्पराओं और भावनाओं का सजीव मेल है। उन्होंने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है जहां साहित्य का सम्मान होता है।
पर्यावरण संरक्षण की पुरानी व्यवस्थाओं ओरण, अघोर और गौचर की ओर लौटना होगा
वरिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के सेवानिवृत हिन्दी विभागाध्यक्ष सोहनदान चारण ने कहा कि आज हमारे सामाजिक जीवन से ओरण, अघोर और गौचर जैसे व्यवस्थाऐं लुप्त हो गई है, जिसके कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पुनः पुराने रिवाजों और व्यवस्थाओं की ओर लौटने की आवश्यकता है। चारण ने वृक्षों को धरती का श्रृंगार मानते हुए साहित्य में देव उपमा देने की व्याख्या प्रस्तुत की।
राजस्थानी साहित्य में खेजड़ी वृक्ष के महत्व एवं अवदान
विशिष्ट वक्ता के रूप में राहुंल सांकृत्यायन पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी ने राजस्थानी साहित्य की पर्यावरण चेतना खेजड़ी वृक्ष के महत्व एवं अवदान पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इसी प्रकार साहित्य अकादमी के अंग्रेजी विभाग के संसपादक ज्योतिकृष्ण वर्मा ग्रामीण परिवेश में साहित्य सर्जना को व्यक्त किया, वहीं साहित्य अकादमी की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने की।
इन्होने भी विचार व्यक्त किये
कार्यक्रम में राजस्थानी साहित्यकार दिनेश पांचाल, किरण बादल,भंवरसिंह सामोर चुरू, गौरीशंकर प्रजापत, घनश्यामनाथ कच्छावा सुजानगढ़, डॉ रीना मेनारिया उदयपुर, भुपेंद्र सिह गंगानगर, तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर, बजरंगलाल जेठु, सीताराम सोनी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शंकर आकाश ने किया। आभार व्यक्त रामगोपाल मील ने किया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खीची, भाजपा नागौर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास पटेल, भाजपा नेता जगदीश पारीक, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, रमेश सिंधी, डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, सुरजपाल रोडा,अनूप लोहिया, मुकुल आकाश, अनूप तिवाड़ी, राजकुमार भोजक, किशोर सैन, नन्दलाल वर्मा, अंजनी कुमार सारस्वत सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।