स्वर्णकार को रक्तदान क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ। सुजानगढ व लाडनूं क्षेत्र में लम्बे समय से विभिन्न सेवाकार्यों में निर्विकार भाव से समर्पित होकर सतत लगी हुई ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को बीकानेर स्थिति गणेशम रिसोर्ट्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के रक्तदाता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। इस आयोजन में देश भर में रक्तदान के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला, पुरुष रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। बीकाणा ब्लड सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में टीम हारे का सहारा सुजानगढ़ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को भी ‘राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान’ और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि स्वर्णकार ने अब तक 61 बार स्वयं रक्तदान किया है और हजारों यूनिट रक्तदान कैंप द्वारा और लाइव डोनर के माध्यम से जरुरतमंदो के लिए करवाया है। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष महावीर रांका, डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. मोदी, समारोह आयोजन समिति के रवि व्यास, मुकुंद ओझा आदि ने प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now