अब मिलेगी बिजली के उतार-चढाव और विद्युत उपकरणों के जलने से निजात सभी जीएसएस पर किया जा रहा है केमिकल अर्थिंग कार्य, किसानों और निगम दोनों को मिलेगा लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब मिलेगी बिजली के उतार-चढाव और विद्युत उपकरणों के जलने से निजात

सभी जीएसएस पर किया जा रहा है केमिकल अर्थिंग कार्य, किसानों और निगम दोनों को मिलेगा लाभ

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मूंडवा खंड के तहत आने वाले सभी 33/11 केवी जीएसएस में नई तकनीक के तहत केमिकल अर्थिंग का कार्य इन दिनों तेज गति से चल रहा है। सहायक अभियंता मूंडवा अजीतकुमार पांडे ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अर्थिंग कार्य योजना के तहत अब हर जीएसएस पर केमिकल अर्थिंग होगा। इस योजना के तहत मूंडवा खंड क्षेत्र में संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में पिछले काफी दिनों से यह कार्य प्रगति पर चल रहा है। इस संबंध में रूण -संखवास के कनिष्ठ अभियंता पवनकुमार कुमावत ने बताया कि मूंडवा खंड के अधीन आने वाले 23 जीएसएस पर इन दिनों कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि केमिकल अर्थिंग का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा, क्योंकि इस अर्थिंग से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव नहीं आएगा और बिजली के उपकरण भी नहीं जलेंगे और बिजली सुचारू रूप से मिलती रहेगी। इसी प्रकार बार-बार अर्थिंग में पानी डालने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसी कड़ी में गांव रूण के यांत्रिकी पर्यवेक्षक रामसिंह मीणा की देखरेख में सिटी जीएसएस में भी यह कार्य कराया जा रहा है। मीणा ने बताया कि प्रत्येक जीएसएस में ट्यूबवेल मशीन से 50 खड्डे 30-30 फुट गहरे खोदे जा रहे हैं और जीएसएस से निकलने वाले हर फीडर में अलग-अलग कोपर सरिया अर्थिंग किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के पूरा होने से किसानों के साथ-साथ विद्युत विभाग को भी उपकरण जलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे राजस्व फायदा होगा। इसी कड़ी में गांव रुण के सिटी जीएसएस में चल रहे कार्य में तकनीकी सहायक मुकेश शर्मा, बबलू मीणा, प्राइवेट कार्मिक महिंद्र राठौड़ सहयोग कर.रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now