ईद-उल-अजहा के त्योहार पर ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

ईद पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात

हिंदू समाज ने भी दी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद
लाडनूं। शहर भर में मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर अपनी  अलग-अलग ईदगाह में जाकर नमाज अदा की। इस अवसर पर सबने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं हिंदू समाज के जनप्रतिनिधियोँ ने भी ईद के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद देकर सांप्रदायिक सौहार्द्र की भावना को प्रदर्शित किया।

अलग अलग जगह पढ़ी गयी ईद की नमाज 

सुनारी रोड पर स्थित नई/बड़ी ईदगाह में शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी ने नमाज अदा करवाई। बड़ा बॉस स्थित शाही/बड़ी ईदगाह में शहर काजी सियार मोहम्मद अशर्फी ने, हाईवे के पास स्थित अहले-हदीस संप्रदाय की जदीद ईदगाह में मौलाना सबीर सल्फी ने लोगो को ईद की नमाज अदा करवाई। शहरिया बास स्थित खेल मैदान में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान शहर में शांति बनी रहने के साथ ही देश के लिए भी अमन व चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। बाद में कुरबानी भी दी गयी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए अलग-अलग जगह पर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर बनाए राखी रही।
एसएचओ राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now