उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं आगमन बुधवार को,
जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार समारोह में होंगी सम्मिलित
लाडनूं (kalamkala.in)। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार 23 सितम्बर को लाडनूं आयेंगी। वे लाडनूं की जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री बुधवार, 23 सितम्बर को प्रात:10 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 1 बजे लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती पहुचेंगी। यहां वे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार- 2026 समारोह में सम्मिलित होंगी।इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे लाडनूं से वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी बुधवार को लाडनूं आगमन पर रहेंगी, जहां वे जैन विश्व भारती परिसर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। इस भव्य समारोह के आयोजन को लेकर जैन विश्व भारती संस्थान और स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप मुख्यमंत्री के इस दौरे में मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जैन विश्व भारती द्वारा समाज, संस्कृति या विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए रखे गए आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा बनेंगी। लाडनूं में उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है।लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती अध्यात्म, शिक्षा और अहिंसा के क्षेत्र में एक अग्रणी केंद्र है, जहां समय-समय पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रमुख हस्तियां शिरकत करती रही हैं।




