लाडनूं में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों व नवनिर्वाचित पार्षदों ने किया स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार,

नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों व नवनिर्वाचित पार्षदों ने किया स्वागत-सम्मान

हरिओम स्वामी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवीन सिसोदिया ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष व पार्षदों ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें साफा पहनाया गया, गुलदस्ता भेंट किया गया और फूलमालाओं से लाद दिया गया। कार्यक्रम में चैयरमेन पति नौशाद अली सिसोदिया ने सबके प्रति आभार जताया और लाडनूं के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी, संजय बारासा, राजेन्द्र सिंह पंवार, गोपाल सांगेला, संगीता कंवर आदि पालिकाकर्मी और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, पार्षद मुकेश खींची (वार्ड 36), पवन स्वामी (वार्ड 45), चंदा देवी शर्मा (वार्ड 21), चंपा देवी (वार्ड 42), पूजा (वार्ड 34), साजिद खान (वार्ड 10), ईद बानो (वार्ड 12), कामरान बड़गूजर (वार्ड 32), विजयलक्ष्मी आर्य (वार्ड 30) आदि पार्षदों के अलावा गुलाब नबी सिसोदिया, नौशाद अली सिसोदिया व उनके परिवारजन, मंसब खां, यशपाल आर्य आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now