‘एक शाम मां करणी के नाम’ विशाल भजनसंध्या का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव मुंदियाड़ में ‘एक शाम मां करणी के नाम’ विशाल भजनसंध्या का आयोजन किया गया। इस भजनसंध्या में भजन गायक प्रवीण दाधीच व सुनीता वैष्णव ने अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां देकर मां करणी के भक्तों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर गणेशपुरी मुंदियाड़ ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर दान प्रदान किया। यह कार्यक्रम गांव के श्रीकरणी मित्र मंडल सेवा समिति मुंदियाड़ द्वारा किया गया। मां करणी का दरबार सुंदर रंगबिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवो से भी काफी भक्त आए। कार्यक्रम का संचालन एंकर आरके जांगिड़ शंखवास ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now