कांग्रेस जल्द ही युवाओं को सौपेंगी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी, ब्लॉक व जिला कमेटी का होगा पुनर्गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न

जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को दी अनेक जानकारियां

नागौर (कलम कला)। कांग्रेस के उदयपुर शिविर चिंतन में लिए गए निर्णयों की पालना अब जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर लागू होने जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को यहां लेगा गार्डन में कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पहुंचे जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अब कांग्रेस की ऊपर से लेकर निचले स्तर की कमेटियों में 50 प्रतिशत महत्वपूर्ण पद 50 वर्ष की आयु से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को सौपें जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं अंडर 50 आयु के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला व ब्लॉक स्तर की कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया है। आने वाले 90 दिनों के भीतर भीतर जिला कांग्रेस कमेटियों व ब्लॉक स्तर की कमेटियों का पुनर्गठन होगा। नए चेहरों को संगठन की बागडोर सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि उदयपुर के नव संकल्प शिविर में यह तय हुआ है कि जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर जनप्रतनिधियों के रिटायरमेंट की उम्र निर्धारित की जाए। प्रभारी सांखला ने नागौर जिले के कार्यकर्ताओं से इस बाबत सुझाव मांगे तो कइयों ने नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 70 तो किसी ने 75 निर्धारित करने का सुझाव दिया। प्रभारी सांखला ने बताया कि इस सुझाव को पीसीसी को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पीसीसी ही करेगी। इस दौरान प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने उदयपुर शिविर में लिए गए अनेक निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री हबीबुरर्हमान, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, युवा नेता राघवेन्द्र मिर्धा, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, मोतीलाल चंदेल, भीकमचंद शर्मा, गीता सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now