कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने फोड़ी दही-हांडी और छोटे बच्चों ने धारण किया कृष्ण व राधा का वेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। क्षेत्र के मदर वर्ल्ड स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण व राधा की वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आपको श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजाया। इस दौरान बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने समूह बना कर दही-हांडी फोड़ने का प्रदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम का सभी बच्चों ने लुत्फ उठाया। संस्था निदेशक प्रमोदसिंह ने इस अवसर पर सभी बच्चों को मिठाई बांट कर कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का त्योंहार पूरे देश में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता हैं धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद (भादों) माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान कृष्ण की याद में और उनकी कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए भक्त हर साल भादों कृष्ण अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now