जयपुर से चोरी हुई विधायक नारायण बेनीवाल की कार जोधपुर में लावारिस मिली  

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जयपुर से चोरी हुई विधायक नारायण बेनीवाल की कार जोधपुर में लावारिस मिली

 
पुलिस ने जप्त की गाड़ी, नम्बर प्लेट उतारी, स्टीकर उतारे

पुलिस की पकड़ से दूर हैं अभी चोर

 
जयपुर। श्याम नगर पुलिस थाना इलाके के विवेक विहार से चोरी हुई आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल की गाड़ी जोधपुर में लावारिस हालत में मिली है। इसकी जानकारी आरएलपी कार्यकर्ताओं ने विधायक बेनीवाल और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जप्त कर लिया। चोरों ने यह गाड़ी चोरी की थी। गाड़ी चोरी होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान होने लगे थे और प्रदेश की पुलिस गाड़ी तलाशने में लग गई थी।

 चोरों ने नम्बरप्लेट हटाए, स्टीकर उतारे

अभी चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। गाड़ी लावारिस हालत में बरामद की जा चुकी है। चोरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट हटा दी थी और विधायक का स्टीकर भी हटा दिया गया था। विधायक बेनीवाल ने बताया कि इस तरीके से एक विधायक की गाड़ी चोरी होना बड़ी बात है। आमजन के साथ कैसा होता होगा। इसके लिए कोई व्यवस्था होनी चाहिए और ऐसे चोरों का खुलासा होना चाहिए। आरएलपी विधायक और सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल की गाड़ी शनिवार रात जयपुर में उनके घर के बाहर खड़ी की गई थी और सुबह उठे तो उन्हें वहां पर अपनी गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल जयपुर पुलिस को सूचना दी। विधायक की कार चोरी का पता लगते ही तत्काल पुलिस थाने पर पहुंच गई। बेनीवाल के ड्राइवर जगदीश ने श्याम नगर थाने में गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कराया है। जयपुर पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया तथा मेवात इलाके के भी कनेक्शन खंगाले गए, राजधानी के पूरे क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। श्यामनगर थाने के थानाधिकारी मोहन मीना ने बताया कि आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल की एक स्पोर्ट कार विवेक विहार श्याम नगर से चोरी हो गई। उन्होंने बताया है कि शनिवार रात करीब 12 बजे वे किसी कार्यक्रम से लौटे थे और गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। वे रात को फ्लैट के सामने रोजाना वहीं गाड़ी खड़ी करते हैं। जब वह रविवार सुबह करीब सात बजे बालकनी में आए तो देखा तो गाड़ी गायब मिली। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लाम्बा, थानाधिकारी और उच्च अधिकारियों से भी बात की और गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव से भी फोन पर बात की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now