जिस गांव की बेटी मुर्मू बनेंगी देश की पहली नागरिक तो वहां जश्न मनाने के लिए  20 हजार लड्डू तैयार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटने की योजना है.

द्रौपदी मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू तैयार

देश में 16वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज हो रही है. मतगणना से पहले ही NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं. गांव वालों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है.

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होनी है, लेकिन रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटने की योजना है.

जीत के बाद गांव में बांटे जाएंगे लड्डू

गांव में लड्डू बना रहे एक सज्जन ने बताया कि मुझे आज बड़ी खुशी है कि राष्ट्रपति बनने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू के जीत पर लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. गांव में बड़े पैमाने पर 20 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. इन सभी लड्डुओं को चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद पूरे गांव में बांटकर जश्न मनाया जाएगा. ओडिशा की आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनेंगी. यह केवल हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है.

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now