जुंझारजी महाराज की पूजा का भव्य कार्यक्रम आयोजित, शामिल हुए अनेक दिग्गज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। झुंझारजी महाराज दादोसा शक्तिदानजी की विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम यहां करंट बालाजी रोड के पास न्यू जनता कॉलोनी में पंचमुखी बालाजी मंदिर के नजदीक महेन्द्र सिंह चारण के निवास पर किया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ भी किया गया और सवामणि प्रसाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जुंझारजी वे होते हैं, जो युद्ध में लड़ते-लड़ते सिर कट जाने पर भी तलवार चलाते हुए आगे से आगे बढते रहते हैं और शत्रु को चकित कर देते हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, पूर्व विधायक मनोहर सिंह के पुत्र कुंवर करणी सिंह, जैविभा विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, उम्मेदसिंह चारण, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पटेल, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह धोलिया, मोहनसिंह जोधा, केडी चारण, शंकर आकाश, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, पं. गौतमदत्त शास्त्री, शिवशंकर बोहरा, लादूसिंह धूड़ीला, मुकेश शर्मा, पार्षद राजेश भोजक आदि शामिल हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now